Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कौन है IPL 8 फाइनल में नजर आयीं राखी टंडन, जिसे इंटरनेट पर खोज रहे हैं लोग?

मुंबई। आईपीएल 8 का दंगल खत्म हो गया है लेकिन इसके फाइनल की बातें अभी भी लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं, लेकिन लोगों की बातें आईपीएल 8 की चैंपियन बनीं मुंबई इंडियंस और फाइनल में हारी चेन्नई सुपरकिंग्स को लेकर नहीं हो रही है जबकि लोग पागलों की तरह ट्विटर और फेसबुक पर आईपीएल फाइनल के नजर में आयीं खूबसूरत, जवां और हसीन राखी कपूर टंडन की बातें कर रहे हैं और उनके बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

राखी टंडन कपूर काफी खूबसूरत, हसीन और क्यूट गर्ल हैं और वो भारत में प्राइवेट सेक्टर के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक के सीईओ राणा कपूर की दूसरी बेटी हैं। राखी को इस तरह से पहले किसी पब्लिक प्लेटफार्म पर देखा नहीं गया था इसी कारण वो जब लोगों के सामने आयीं तो लोग देखते ही रह गयें।

राखी टंडन शादी-शुदा हैं और मात्र 28 साल की हैं, उनकी शादी दिल्ली के बिजनेसमैन अलकेश टंडन से हुई है, अलकेश टंडन मशहूर उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के रिश्तेदार हैं। राखी ने व्हार्टन स्कूल,पेनसिलवेनिया से एमबीए किया है। राखी मुंबई इंडियंस की काफी बड़ी प्रशंसक हैं और उनके अंबानी फैमिली से भी काफी अच्छे रिलेशनशिप हैं, इसलिए जब नीता अंबानी ने अपने घर पर जीत की पार्टी रखी थी तो राखी वहां मौजूद थीं और उन्होंने मशहूर क्रिकेटर पोलार्ड के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

#RakhiKapoorTandon#MumbaiIndians#IPL

Posted by Rakhi Kapoor Tandon on Monday, May 25, 2015

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+