श्रीसंत बने एक बेटी के पिता, ट्विटर पर किया खुशी का इजहार

तिरुवनंतपुरम। विवादित पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत अब एक बेटी के पिता बन गये हैं। श्रीसंत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि बेटी का पिता बनने पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ्य हैं।

वहीं श्रीसंत ने एक के बाद एक ट्वीट करके अपनी खुशी का इजहार किया। श्रीसंत ने अपनी महिला मित्र भुवनेश्वरी से 2013 में विवाह रचाया था। भुवनेश्वरी राजस्थान के जयपुर के राजशाही परिवार से ताल्लुक रखती है।

गौरतलब है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के चलते उनपर पाबंदी लगा दी गयी थी, जिसके चलते वह काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। श्रींसत केरल के रहने वाले हैं और उन्होंने भारत की ओर से कुल 27 टेस्ट मैच, जबकि 53 एकदिवसीय मैच खेले हैं।

वहीं उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, कोच्ची टस्कर, राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला है। वहीं टेस्ट कैरियर की शुरुआत श्रीसंत ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी।

Story first published: Sunday, May 10, 2015, 15:59 [IST]
Other articles published on May 10, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+