Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुश्किल में पड़े क्रिस गेल, विंडीज बोर्ड सुना सकता है कड़ी सजा

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं। इसका इशारा विंडीज क्रिकेट वेस्टइंडीज के प्रमुख रिकी स्किरिट ने दिया है। उन्होंने कहा गेल को रामनरेश सरवन के खिलाफ हाल में कड़ी बयानबाजी करने के लिए सजा भुगतनी पड़ सकती है। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे इस करिश्माई बल्लेबाज के शानदार करियर का अंत नहीं होगा। 40 साल के गेल को कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया जोक्स ने 2020 सत्र के लिए अनुबंधित किया है। उन्होंने अपने पूर्व साथी सरवन को 'कोरोना वायरस' से भी बुरा करार दिया। उन्होंने सरवन पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें सीपीएल की टीम जमैका तलावाहज से बाहर करने की साजिश रची।

स्किरिट ने कहा कि हालांकि यह आपसी मतभेद है लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह विवाद जल्दी समाप्त होगा। उन्होंने 'जमैका ग्लीनर से कहा, ''मुझे विश्वास है कि इस समय क्रिस और सीपीएल के बीच किसी तरह की चर्चा चल रही है क्योंकि सीपीएल के कुछ नियम हैं जो यहां लागू होंगे क्योंकि क्रिस एक फ्रेंचाइजी टीम से अनुबंधित हैं।'' स्किरिट ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि यह गेल के करियर के लिहाज से वैश्विक मुद्दा नहीं बनेगा, क्योंकि उनका करियर शानदार रहा है और मैं नहीं चाहता कि उसका अंत इस घटना के साथ हो।''

स्किरिट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है लेकिन उम्मीद जताई कि इससे गेल के करियर पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ''निश्चित तौर पर मुझे यह अच्छा नहीं लगा। मेरी निजी राय है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन प्रक्रिया अपना काम करेगी। यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी क्योंकि वह वेस्टइंडीज लीग में अनुबंधित खिलाड़ी है।''स्किरिट ने कहा, ''अगर खिलाड़ी किसी क्लब, फ्रेंचाइजी या क्रिकेट वेस्टइंडीज से अनुबंधित हो तो इस तरह का व्यवहार अनुबंध को किस स्तर तक बदनामी से जोड़ता है।''

बता दें कि गेल ने दावा किया था कि जमैका की टीम से उन्हें बाहर करने के पीछे सरवन का हाथ था क्योंकि मध्यक्रम का यह पूर्व बल्लेबाज फ्रेंचाइजी को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। क्रिस गेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''सरवन तुम अभी कोरोना वायरस से भी बुरे हो। तलावाहज के साथ जो कुछ हुआ उसमें तुमने अहम भूमिका निभाई क्योंकि तुम्हारे और मालिक के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।''

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 20:39 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+