MIvDD: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों स हराया
लगाताकर पांच मैच जीत चुकी मुंबई का पलड़ा पहले से ही भारी था। खासकर पिचले मैच में पंजाब के खिलाफ रिकॉर्ड जीत से मुंबई के हौसला और भी ज्यादा बुलंद थे। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक मुंबई ने हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछली सीजन में दोनों टीमों ने अपने अपने-अपने होम ग्राउंड पर खेले गए दो मैचों में एक-एक में जीत हासिल की थी। जिसमें से डेयरडेविल्स ने फिरोज शाह कोटला में मुंबई के खिलाफ दस रनों से मैच जीता था जबकि मुंबई ने अपने दूसरे होम ग्राउंड विशाखापट्टनम में 80 रनों के अंतराल दिल्ली को हराया था। कुल मिलाकर दोनों टीमें अब तक आईपीएल में 18 बार आमने-सामने आई हैं। जिनमें दोनों टीमों ने 9-9 मैच जीते हैं।
मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट्सः-
- मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों से हराया।
- दिल्ली को लगा सातवां झटका, रबाडा आउट, बुमराह ने किया बोल्ड
- कगिसो रबाडा और क्रिस मोरिस क्रीज पर
- दिल्ली का छठा विकेट गिरा, करुन नायर आउट, हार्दिक पांड्या ने किया बोल्ड
- दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, ऋषभ पंत आउट, बुमराह की गेंद पर हरभजन सिंह ने लपका कैच
- दिल्ली को लगा चौथा झटका, कोरी एंडरसन आउट, मैक्कलेघन ने किया एलबीडब्ल्यू आउट
- दिल्ली को लगा तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर आउट, मैक्कलेंघन की गेंद पर पार्थिव पटेल ने लपका कैच
- दिल्ली को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन आउट, मिसेल मैक्लांघन ने लिया विकेट
- दिल्ली को लगा पहला झटका, अदित्य तारे रन आउट
- मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 143 रनों का लक्ष्य
- मुंबई को लगा आठवां झटका, हार्दिक पांड्या रन आउट
- मुंबई को लगा सातवां झटका, हरभजन सिंह रन आउट
- मुंबई को लगा छठा झटका, पोलार्ड आउट, पैट कमिंस ने लिया विकेट
- मुंबई को लगा पांचवा झटका, क्रुनाल पांड्या आउट, अमित मिश्रा ने लिया विकेट
- मुंबई को लगा चौथा झटका, कप्तान रोहित शर्मा, अमित मिश्रा की गेंद पर पैट कमिंस ने लपका कैच
- मुंबई को लगा तीसरा झटका, नितीश राना आउट, पैट कमिंस की बॉल पर कोरी एंडरसन ने लिया कैच
- मुंबई को लगा दूसरा झटका, जोस बटलर रन आउट
- मुंबई को लगा पहला झटका, पार्थिव पटेल आउट, रबाडा ने लिया विकेट
- पार्थिव पटेल और जोस बटलर क्रीज पर
- दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):- पार्थिव पटेल (विकेट कीपर), जोस बटलर, नीतीश राणा, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्डिक पंड्या, किरॉन पोलार्ड, क्रुनाल पंड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैकलेनाघन, मिशेल जॉन्सन, जसप्रित बुमराह।
- दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन):- आदित्य तरे, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), कोरी एंडरसन, क्रिस मॉरिस, पैट कमिंस, अमित मिश्रा, कागीसो रबादा, जहीर खान (कप्तान)
क्या आप जानते हैंः-
- मुंबई 9.2 ओवर की रन रेट के साथ डेथ ओवर्स (16-20) की सबसे अच्छी टीम है। जबकि ठीक इसी तरह दिल्ली भी 7.71 प्रति ओवर की रन रेट के साथ बॉलिंग की सबसे अच्छी टीम है। इस हिसाब से मुकाबला कांटे का है।
- रोहित शर्मा ने 19 मैचों में दिल्ली के खिलाफ 40.93 के औसत से 655 रन बनाए हैं। एक खिलाड़ी द्वारा दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए जाने का रिकॉर्ड है।
- लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा 19 विकेट लिए हैं। मलिंगा दिल्ली के खिलाफ कभी भी विकेटलेस नहीं रहे।
- दिल्ली ने वानखेड़े में छह मैचों में से पांच मैच गंवाए हैं। दिल्ली ने यहां एकमात्र मैच 2011 में जीत था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
