जानिए रोहित शर्मा के शानदार शतक की 5 खास बातें
मेलबर्न। लगातार आलोचना के शिकार रोहित शर्मा का बल्ला आज बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बोला। रोहित ने क्रिज पर आते ही अपने इरादे जाहिर कर दिये थे कि वो आज लंबी पारी खेलने के चक्कर में हैं और उन्होंने आज वो कर भी दिखाया। रोहित की आज की पारी काफी खूबसूरत कही जा सकती है जिसमें आक्रमकता भी थी और ठहराव भी।
आईये जानते हैं क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ लगाये गये रोहित शर्मा की खास बातें...
1. रोहित शर्मा के करियर का यह सातवां और विश्वकप में पहला शतक है।
2. विश्वकप में रोहित शर्मा सहवाग के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाया है।
3. विश्वकप में ही रोहित शर्मा ने 4000 रन पूरे किये हैं लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वो सहवाग के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।
4. रोहित शर्मा बतौर ओपनर शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे बल्लेबाज हैं।
5. रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
