देखें तस्वीरें: BCCI ने किया बैन, प्लेयर्स के होटल में नहीं रुकेंगी चीयरलीडर्स
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने क्रिकेट के जायके को बदल कर रख दिया। आईपीएल को कारगार बनाने में चीयरलीडर्स ने अहम भूमिका निभाई। खैर चीयरलीडर्स की शुरुआत के बाद आईपीएल में बहुत विवाद भी हुआ लेकिन फिर भी वो क्रिकेट का अहम और जायकेदार हिस्सा बनती गईं।
बात अगर आईपीएल के पूर्व के संस्करणों की करें तो स्टेडियम में चीयरलीडर्स और प्लेयर्स के बीच मुलाकत आम बात रही है। मगर अब बीसीसीआई ने इस पर एक कड़ा फैसला लिया है और साफ कर दिया है कि किसी भी हालत में क्रिकेटरों और चीयरलीडर्स के रास्ते एक नहीं होने चाहिए।
बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि चीयरलीडर्स न केवल क्रिकेटरों के होटल में नहीं जा सकेंगे बल्कि वो साथ में ट्रैवल भी नहीं करेंगी। बीसीसीआई अब आईपीएल को लेकर कोई भी कॉन्ट्रोवर्सी नहीं चाहती इसके लिए उसने पहले ही आफ्टर मैच पार्टियों पर बैन लगाया हुआ है। बीसीसीआई चाहता है कि प्लेयर्स का ध्यान सिर्फ खेल पर रहे। आईए तस्वीरों में देखते हैं चीयरलीडर्स की शुरुआत की कहानी:

दक्षिण अफ्रीका से शुरु हुई थी चीयरलीडर्स की कहानी
चीयरलीडर्स के नाम से तो अब हर कोई परिचित है। क्रिकेट में मात्र ट्वेंटी-ट्वेंटी के खेलों मे ही चीयरलीडर्स का प्रयोग होता है। इसकी शुरूआत दक्षिण अफ्रीका से हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले ट्वेंटी ट्वेंटी विश्वकप के दौरान चीयरलीडर्स का प्रयोग शुरू हुआ था।

छोटे कपड़ों में कमर मटाकर लोगों का मनोरंजन
चीयरलीडर्स का नाम जब सामने आया तो लोगों के मन में यह बात उठी कि इसका मतलब क्या है और ये मैदान में करेंगी क्या? लेकिन जैसे ही लोगों को मालूम चला कि ये चीयरलीडर्स वो कुछ सुंदरियां होंगी जो कम कपड़ों में क्रिकेट के हर चौके-छक्के और विकेट गिरने पर मोहक अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

चीयरलीडर्स मामले में माल्या रहे सबसे आगे
बंगलोर में जब विजय माल्या की वेरसिटी चीयरलीडर्स ग्रुप की सुंदरियों ने सड़क पर परेड की तो लोग उन्हें देखने को मचल उठे। आईपीएल 2008 में माल्या ने अमेरिका व्हाइटचीफ ग्रुप की चीयरलीडर्स को मैचों के दौरान मनोरंजन के लिए बुलाया तो 2009 में वेरसिटी ग्रुप की चीयरलीडर्स को बुलाया गया।

केकेआर में बला की सुंदरियां तो चेन्नई में हुआ ऑडिशन
कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने भी एक रिएलिटी शो ‘नाइट्स एंड एजल्स' के जरिए छह खूबसूरत बालाओं को अपनी चीयरलीडर बनाया। इनमें दो स्कूली लड़कियां भी थीं। इसी तरह, चेन्नई सुपर किंग्स की चीयरलीडर्स भी तमिल चैनल पर एक कांटेस्ट के जरिए चुनी गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications