सायना एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
विश्व में छठीं वरीयता प्राप्त सायना ने 28 मिनट में वूंग को 21-5, 21-13 अंकों के साथ बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस जीत ने सिरी फोर्ट स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में चल रहे चैंपियनशिप में तीन भारतीय खिलाड़ियों को मिली हार के दर्द को कम कर दिया है।
सायना को मिली जीत से पहले मिश्रित युगल में ज्वाला गुट्टा और वलियावीतिल दिजू अपने तीसरे खेल में बाहर हो गए। गुट्टा और दिजू चीनी युगल खिलाड़ी जिहान क्यू और क्विंग तियान के साथ खेले गए मैच में हार गए।
चीनी जोड़े ने भारतीय युगल को 47 मिनट में 21-15, 11-21, और 14-21 अंकों के अंतर हराया।
यहीं, मुतातकर भी चीनी प्रतिद्वंद्वी के सामने नहीं टिक पाई और जिन लियू ने उन्हें एक सीधे सेट में शिकस्त दी।
मुतातकर अपने पहले एशियाई चैंपियनशिप में शुरू में दो मैचों में शानदार जीत हासिल की थी और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं थीं, लेकिन वह इसे कायम नहीं रख पाईं और 14-21,11-21 अंकों की हार के साथ बाहर हो गईं।
उधर, पुरुषों के युगल मुकाबले में रूपेश कुमार और सानव थामस की चुनौती भी खत्म हो गई। उन्हें कोरियाई सेंग हान और जी मैन हवांग ने 17-21, 16-21 और 21-15 अंकों से पछाड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications