Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर नौ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए।

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान झूलन गोस्वामी के बल्ले से 39 रन निकले।

मिताली ने 40 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। झूलन ने 25 गेदों की अपनी तेज पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा।

रीमा मल्होत्रा ने 10 रन जोड़े लेकिन और कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एंग्लिक ताई ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट पर 117 रन ही बना सकी। भारत की ओर से गौहर सुल्ताना और प्रियंका रॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए। डियाना डेविड को भी एक सफलता मिली।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से त्रिशा चेट्टी ने शानदार अर्धशतक लगाया लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। त्रिशा ने 54 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 65 रनों की नाबाद पारी खेली।

इसके अलावा सांड्रे फिट्ज ने भी 24 रनों का योगदान दिया। यह भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन का नतीजा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

अभ्यास मैचों में भारत की यह पहली जीत है। रविवार को खेले गए पहले अभ्यास मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी। विश्व कप के मुख्य दौर का आगाज पांच मई से होगा। भारत को मुख्य दौर के अपने पहले मुकाबले में छह मई को न्यूजीलैंड से भिड़ना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+