Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND Vs ENG 2nd Test: राहुल की वापसी से गंभीर संकट में, कोहली कर सकते हैं बाहर?

नई दिल्ली। 24 वर्षीय कर्नाटक के बल्‍लेबाज केएल राहुल इंग्‍लैण्‍ड के खिलाफ जारी टेस्‍ट सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच में वापसी कर रहे हैं। वह दूसरे टेस्‍ट के लिए 16 सदस्‍यीय भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्‍य होंंगे। भारत-इंग्‍लैण्‍ड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच 17 नवंबर से खेला जाना है।

मुरली विजय संग पारी का आगाज

टीम इंडिया के युवा और सलामी बल्‍लेबाज केएल राहुल दूसरे टेस्‍ट मैच में मुरली विजय के साथ भारतीय पारी का आगाज कर सकते हैं। वह हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे।

रणजी ट्राफी में दिखाया शानदार प्रदर्शन

बेंगलुरू की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में उपचार के बाद उन्‍होंंने राजस्‍थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में अपनी शानदार फाॅर्म और फिटनेस से सभी का दिल जीत लिया था।

चोट की वजह से चल रहे थे बाहर

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ कानपुर टेस्‍ट में चोट लगने से पहले केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। चोट की वजह से उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे मुकाबलों में जगह नहीं मिल सकी।

कोच कुंबले ने बनाया था यह नियम

टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने साफ किया था कि चोट से उबरने के बाद उसी को टीम में लिया जाएगा जो अपनी फिटनेस घरेलू क्रिकेट में साबित कर दिखाएगा।

केएल राहुल का टेस्‍ट रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल ने अबतक 9 मैच खेले हैं और 37.46 की औसत से कुल 562 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और एक हाफ सेंचुरी शामिल है। केएल राहुल ने हाल ही में राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 76 और 106 रनो की पारियां खेली थीं।

गौतम गंभीर को दी जा सकती है आराम

लोकेश राहुल की वापसी से दिल्ली के गौतम गंभीर की ओपनिंग करने पर संशय बना हुआ है।ऐसी संभावना है कि कप्‍तान विराट कोहली उनको प्‍लेइंग 11 में शामिल न करें।

वैसे भी कोहली और गंभीर का झगड़ा जगजाहिर है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली उनको खिलाते हैं या नहीं।

दूसरे टेस्ट की बात करें तो अबतक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले गौतम गंभीर ने इंग्लैण्ड के खिलाफ पहले मैच में 29 और 0 रन बनाए।

दो साल से कम वक्‍त में हुए लोकप्रिय

केएल राहुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के दो साल के भीरत ही अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+