सरकार के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का IPL 2020 खेलना हुआ मुश्किल
नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जहां खेल जगत के लगभग सभी बड़े इवेंटस के आयोजन पर रोक लगाकर आगे के लिये टाला जा रहा है वहीं दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन पर अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। जहां एक ओर बीसीसीआई चाहता है कि इस सीजन का आयोजन जरूर हो वहीं किसी भी आदमी के स्वास्थ्य से भी कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया है।
और पढ़ें: 'पाकिस्तान के साथ काम करने को बेताब है इंडिया', शोएब अख्तर ने की भारत की तारीफ
इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद लग रहा है कि अगर आईपीएल 2020 का आयोजन होता है तो इसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का शामिल होना मुश्किल नजर आ रहा है।
और पढ़ें: 'बिना भारत-पाकिस्तान मैच के बेकार है टूर्नामेंट', वकार यूनिस ने टेस्ट चैम्पियनशिप पर कही बड़ी बात

खिलाड़ियों को खुद तय करना है कि क्या करना है
ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय मीडिया की मानें तो कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स अपने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ सकते हैं। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसको लेकर अपने खिलाड़ियों को कोई भी आधिकारिक निर्देश नहीं दिया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आईपीएल के लिये खिलाड़ियों का निजी करार है, इसलिये उन्हें खुद तय करना है कि वह इस साल आईपीएल खेलना चाहते हैं या नहीं।

खिलाड़ियों के भाग लेने पर विचार कर रहा ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड
ऑस्ट्रेलिया के दैनिक अखबार द ऑस्ट्रेलियन के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बात पर विचार कर रहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस साल होने वाले आईपीएल और ब्रिटेन के द हंड्रेड सीरीज में खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति दे या नहीं।
उन्होंने कहा, 'हम सलाह दे सकते हैं। हमें पता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आईपीएल के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और जल्दी ही वह समय आएगा जब खिलाड़ी हमसे राय मांगेंगे।'

आईपीएल में 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को होना है शामिल
गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का फ्रैंचाइजियों के साथ करार है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को लेवल 4 बताते हुए किसी भी देश की यात्रा करने पर रोक लगा दी है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आईपीएल में शामिल होने का प्लान खराब हो सकता है।
इस आदेश के मुताबिक यह आदेश करीब 6 महीने तक लागू हो सकता है। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 की नीलामी में पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 32 लाख डॉलर में खरीदा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
