For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाएगा ऑस्ट्रेलिया, मौजूदा ODI सीरीज भी टली

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के खतरे के तहत स्पोर्ट्स इवेंट बुरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं जिसके चलते भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दोनों मैच टाले जा चुके हैं जबकि आईपीएल की डेट आगे खिसक चुकी है।

इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर इसकी भंयकर मार अब पड़नी शुरू हो चुकी है। आईसीसी ने इस बात की ताजा पुष्टी कर दी है कि कोरोनावायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा वनडे सीरीज फिलहाल टाल दी जाएगी।

इस सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को हुआ था जिसको कंगारूओं ने खाली स्टेडियम के बीच 71 रनों से जीत लिया था। अब सीरीज के बाकी मैच टाल दिए गए हैं। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया को आगे इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है। यह दौरा भी टाल दिया गया है। ऐसा फैसला कोरोवायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर किया गया है।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मैच बिल्कुल खाली स्टेडियम में रखा गया था क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में दर्शकों को एससीजी में होने की अनुमति नहीं थी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे में अजीबोगरीब दृश्यों की श्रृंखला देखी गई क्योंकि दोनों टीमों ने कोरोनवायरस वायरस की आशंका के कारण नो-हैंडशेक नीति का पालन किया।

ऑस्ट्रेलिया के टॉस जीतने और बल्लेबाजी करने के लिए चुने जाने के बाद, कप्तान आरोन फिंच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के साथ हाथ मिलाने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों ने एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए हाथ मिलाने की जगह पर कोहनी मिलाई। एक ऐसा ही क्षण तब आया जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने 46 वें ओवर में मिचेल मार्श का विकेट चटकाया, और कोहनी को मिलाकर विकेट लेने का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।

Story first published: Saturday, March 14, 2020, 11:00 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+