Coronavirus: BCCI और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के खतरे के तहत स्पोर्ट्स इवेंट बुरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं जिसके चलते भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दोनों मैच टाले जा चुके हैं जबकि आईपीएल की डेट आगे खिसक चुकी है और अब ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से भी ऐसी ही खबर आई है।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने अपने सभी तरह के टूर्नामेंट सस्पेंड कर दिए हैं जिसमें आई-लीग भी शामिल हैं। यह वहीं आई-लीग है जिसमें शानदार प्रदर्शन करके मोहन बागान ने दूसरी बार लीग खिताब अपने नाम करने वाला प्रदर्शन किया है।
फेडरेशन ने अपने सभी टूर्नामेंट्स को 31 मार्च तक के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है। इसके बाद स्थिति के अनुसार आगे विचार किया जाएगा।
इसके अलावा क्रिकेट पर भी इसका जबरदस्त प्रभाव पड़ा है और बीसीसीआई ने फैसला किया है कि ईरानी कप समेत सभी प्रकार का घरेलू क्रिकेट फिलहाल सस्पेंड कर दिया जाएगा।
बता दें कि शनिवार को ही आईसीसी ने इस बात की ताजा पुष्टी कर दी है कि कोरोनावायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा वनडे सीरीज भी फिलहाल टाल दी जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को हुआ था जिसको कंगारूओं ने खाली स्टेडियम के बीच 71 रनों से जीत लिया था। अब सीरीज के बाकी मैच टाल दिए गए हैं। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया को आगे इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है। यह दौरा भी टाल दिया गया है।
इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन कोरोना वायरस के चलते होगा या नहीं, इसपर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) द्वारा फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ शनिवार मीटिंग हुई। फैसला लिया गया है कि प्रबंधन अभी हालात को देखेगा और 15 अप्रैल तक आगे नया फैसला लेने का विचार रखेगा। बीसीसीआई सूत्र ने बैठक के बाद गोपनीयता की शर्त पर बताया कि मीटिंग के दाैरान छह से सात विकल्पों पर चर्चा की गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
