For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस का खाैफ, घर बैठे लोगों को क्रिस गेल ने दिया चैलेंज (Watch Video)

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक खिलाड़ी क्रिस गेल ना सिर्फ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, बल्कि फैंस को हंसाने के मामले में भी सबसे आगे हैं। बात मैदान के अंदर की हो या फिर बाहर, गेल को बिंदास जिंदगी जीना ही पंसद आता है। वह अपने लाइफ-स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। इस समय दुनिया कोरोना वायरस के खाैफ में जी रही है। लोगों का घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया, लेकिन इस बीच गेल ने घर बैठे लोगों को चैलेंज पूरा करने की चुनाैती दी है।

गेल ने #StayAtHomeChallenge नाम से चैंलेज दिया जिसमें वह फिटनेस को बढ़ावा देते दिख रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि गेल डैशिंग स्टाइल में एक कमरे में इंट्री करते हैं, वो भी काले कपड़े पहनकर। साथ ही काले रंग का मास्क भी पहना हुआ है। वह 15 सेकेंड के वीडियो में कसरत करते हुए नजर आए। उन्होंने इस चैलेंज के जरिए एक तरह से कोरोना वायरस को मात देने का संदेश दिया है। अब देखना यह बाकी है कि गेल के इस चैलेंज को लोग कितना फाॅलो करते हैं।

बता दें कि दुनिया के तमाम देशों के भांति ही भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है । दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 3 मौत हो चुकी, जबकि 166 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना वायरस का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है । भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया, वहीं बीसीसीआई ने बढ़ा फैसला लेते हुए अपना मुंबई में बना ऑफिस भी बंद कर दिया और अधिकारियों को घर से की कामकाज देखने की सलाह दी।

Story first published: Thursday, March 19, 2020, 12:46 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+