ECB ने लिया फैसला, इंग्लैंड और वेल्स में 28 मई तक नहीं खेला जाएगा पेशेवर क्रिकेट

नई दिल्ली: ईसीबी ने घोषणा की है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते 28 मई से पहले इंग्लैंड या वेल्स में कोई पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला जाएगा।

ईसीबी बोर्ड ने शुक्रवार को 18 प्रथम श्रेणी के काउंटियों, एमसीसी और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन के साथ विचार-विमर्श के बाद फैसला किया। अब क्रिकेट के नए सेशन को शुरू करने के लिए जून, जुलाई या अगस्त की रेंज तक विकल्प खोजा जा रहा है। हालांकि तुरंत ध्यान जून में होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज पर देना होगा। इसके अलावा वायटैलिटी ब्लॉस्ट और इंग्लिश महिला टीम का भारत के खिलाफ खेलना भी शामिल है।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टॉम हैरिसन ने कहा: "गहरी अनिश्चितता की इस अवधि के दौरान क्रिकेट परिवार के भीतर, खिलाड़ियों से लेकर प्रशंसकों और सहकर्मियों तक, खेल के दौरान सभी की भलाई के बारे में सोचना ईसीबी की पहली प्राथमिकता है।"

उन्होंने आगे कहा, 'खेल के भविष्य को सुरक्षित रखना एक प्राथमिक फोकस होगा क्योंकि हम अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में काउंटियों के लिए उन मुकाबलों पर सबसे ज्यादा ध्यान देंगे जिनका वित्तीय महत्ता काफी अधिक है।"

ईसीबी सार्वजनिक सुरक्षा और खिलाड़ियों, कर्मचारियों और प्रशंसकों के स्वास्थ्य और भलाई को प्राथमिकता देगा।

इंग्लिश घरेलू सीजन 24 मार्च से शुरू होने वाला था, जिसमें चैंपियन एसेक्स और एमसीसी के बीच पारंपरिक चैंपियन काउंटी मैच - इस साल गाले, श्रीलंका में आयोजित किया जाना था - और काउंटी चैम्पियनशिप 12 अप्रैल को शुरू होने वाली थी। चैंपियनशिप मैचों के 7 राउंड के लिए मूल रूप से 27 मई तक योजना बनाई गई थी।

चीन से फैले हुए कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में कई देशों को ले लिया है। इससे ना सिर्फ कई शहरों के लोगों का जीना मुश्किल हुआ है बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी नु्कसान पहुंचा है। विश्व भर में 2 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। खेल जगह भी इससे प्रभावित हुआ और मैच भी स्थगित कर दिए गए हैं।

Story first published: Saturday, March 21, 2020, 9:48 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+