For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Coronavirus के चलते टल सकता है T20 विश्व कप, माइकल वॉन को सता रहा बड़ा डर

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस का असर कुछ इस कदर देखने को मिला है कि कई देश इस समय लॉकडाउन में चले गये हैं। वहीं इस बीमारी के चलते खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा गया है। ओलंपिक समेत कई प्रमुख खेल आयोजनों को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उचित समय तक के लिये टाल दिया गया है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अंदेशा जताया है कि कोरोनावायरस के चलते कहीं अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप के आयोजन को भी रद्द न करना पड़े।

और पढ़ें: जानें कौन हैं एकनाथ सोलकर जिन्हें हर्षा भोगले ने बताया भारतीय क्रिकेट का नं 1 फील्डर

माइकल वॉन ने कहा कि कोविड-19 ने पूरी दुनिया को इस वक्त ऐसी मुश्किल में डाल दिया है, जैसा विश्व युद्ध के दौरान भी नहीं देखा गया था। इसके चलते अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रलिया की मेजबानी में आयोजित होने वाला टी20 विश्व कप भी रद्द किया जा सकता है।

और पढ़ें: शोएब अख्तर ने बताया क्या है असली 'जिहाद', कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर्स को किया सलाम

कोई नहीं जानता उस वक्त कैसे होंगे हालात

कोई नहीं जानता उस वक्त कैसे होंगे हालात

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि इसके चलते खेल के कई बड़े आयोजन भी रद्द कर दिये गये हैं। टोक्यो ओलंपिक को अगले साल तक के लिये टाल दिया गया है तो आईपीएल के 13वें सीजन पर भी संकट के बादल हैं।

फॉक्स लीग लाइव से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, 'जब हम खेल के बारे में बात करना शुरू करें तो यह ध्यान रखना चाहिए कि यह इस समय प्राथमिकता नहीं है। इस समय दुनिया के कई लोग जिस समस्या से जूझ रहे हैं उसे पहले देखना चाहिए। आपको उम्मीद करनी चाहिए कि तब तक सब ठीक हो जाएगा लेकिन आप कुछ कह नहीं सकते। आप नहीं जानते उस समय कैसे हालात होंगे।'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जताई समय पर खेले जाने की उम्मीद

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जताई समय पर खेले जाने की उम्मीद

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने उम्मीद जताई थी कि पुरुष टी20 विश्व कप अपने तय समय पर सामान्य परिस्थितियों के बीच खेला जा सकेगा और कोरोना का असर तब तक खत्म हो जायेगा।

कोरोना वायरस के बारे में बात करते हुए वॉन ने कह,'यह अभूतपूर्व वक्त है। हमें मिलने वाली सलाह रोज बदल रही है। दो सप्ताह पहले तक हम सोच रहे थे कि यह बहुत बुरा फ्लू है, लेकिन बादल में हमें अहसास हुआ कि यह इससे काफी बुरा है।'

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप का किया सफल आयोजन

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप का किया सफल आयोजन

गौरतलब है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने सफलतापूर्व महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किया था जिसमें 5वीं बार कंगारू टीम खिताब जीतने में कामयाब रहा। 8 मार्च को हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को देखने के लिए मेलबर्न के मैदान पर 86000 दर्शक मौजूद थे।

आपको बता दें कि अक्टूबर की 18 से 23 तारीख के बीच होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप के लिये प्री-क्वॉलिफायर खेले जाएंगे और उसके बाद 24 अक्टूबर से 12 टीमों का मुख्य टूर्नामेंट खेला जाना है।

Story first published: Saturday, March 28, 2020, 14:23 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+