
फ्रेंचाइजी को किया गया सूचित
आईएएनएस से बात करते हुए, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि यह तय किया गया कि 15 अप्रैल से आईपीएल आयोजित करने का सबसे अच्छा तरीका है। अधिकारी ने कहा, "हां, टूर्नामेंट की शुरुआत को स्थगित करने के लिए आंतरिक निर्णय किया गया है और यह शुरू होगा 15 अप्रैल को, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को इसके बारे में सूचित किया है।"

खेल मंत्रालय ने दिए थे सख्त निर्देश
कोरोना वायरस के कहर से अब क्रिकेट भी बुरे दाैर से गुजरने लगा है। भारत में पहली बार 5 देशों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बीच खेली जा रही रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज को पहले ही महाराष्ट्र सरकार झटका दे चुकी है। सरकार ने अपनी कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया है कि पुणे में होने वाले 4 मैचों को रद्द करके मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही कराया जाए और वो भी बिना दर्शकों के। वहीं खेल मंत्रालय ने भी कोरोना वायरस से बचने के लिए मैचों को लेकर सख्त निर्देश दिए। इन्हीं के आधार पर अब बीसीसीआई तय तारीख की बजाय 15 अप्रैल को आईपीएल करवाने के लिए मजबूर हुआ है।

क्या स्टेडियम में आकर मैच देख पाएंगे दर्शक
अब सवाल ये है कि तारीख तो आगे बढ़ा दी गई है तो क्या स्थिति सुधर जाने के बाद क्या दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर माैका मिलेगा या फिर टीवी के जरिए ही लुफ्त उठाएंगे। इसका जवाब आईपीएल के उच्च अधिकारियों की बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली के साथ शनिवार मीटिंग होने वाली है। इस दाैरान ये फैसला भी लिया जाएगा कि मैच स्टेडियम में बिना दर्शकों के होंगे या नहीं। फिलहाल देश के लिए कोरोना वायरस के चलते अगले दो हफ्ते चुनाैती भरे हैं। दिल्ली में 31 मार्च तक स्कूल, सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
