Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Coronavirus : सचिन तेंदुलकर ने सरकार की मदद करने के लिए दान किए इतने पैसे

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस को हराने के लिए केंद्र सरकार कड़ी तैयारी कर चुका है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद रेलवे ने भी पैसेंजर सेवाओं को बंद करने की अवधि 14 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों की सहायता के लिए कई हस्तियां पैसा दान करने के लिए आगे आ रही हैं। विश्व क्रिकेट के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाले पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपए की सहायता की है।

सचिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख तो मुख्यमंत्री राहत कोष में भी इतने ही रुपए दान किए। भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से यह अब तक सबसे बड़ी दान राशि है।कइयों ने अपनी तनख्वाह देने का ऐलान किया है जबकि कइयों ने चिकित्सा उपकरण दिये हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 50 लाख रूपये के चावल गरीबों में बांटने का ऐलान किया था।एक सूत्र ने बताया ,''सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। वह दोनों में अपना योगदान देना चाहते थे।''

सचिन के अलावा इस जानलेवा महामारी के खिलाफ आगे आने वाले खिलाड़ियों में पठान बंधुओं का भी नाम प्रमुख है। इरफान और यूसुफ ने बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4000 फेस मास्क दान किए हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे स्थित एक एनजीओ के माध्यम से 1 लाख रुपये का योगदान दिया। क्रिकेटर्स के अलावा पहलवान बजरंग पुनिया और धावक हिमा दास कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ जंग में अपना वेतन दान किया है। शटलर पीवी सिंधु ने भी गुरुवार को 10 लाख रुपए की मदद की। इस ओलंपिक मेडलिस्ट ने तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सरकार को पांच-पांच लाख रुपए दान में दिए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा की ओर से अबतक कोई मदद की घोषणा नहीं की गई है।

Story first published: Friday, March 27, 2020, 13:06 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+