Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Coronavirus : पीड़ित लोगों की सहायता के लिए साैरव गांगुली ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार ने कड़े कदम उठा लिए हैं। पूरे देश में जनता र्कफ्यू लगाते हुए कोरोना वायरस को खत्म करने की मुहिम शुरू हो चुकी है। हालांकि देश में 600 से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 10 जान गंवा चुके हैं। पीड़ित लोगों की सहायता के लिए अब कई हस्तियां सामने आने लगी हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष साैरव गांगुली ने पीड़ित लोगों की सहायता के लिए बड़ा ऐलान किया है।

गांगुली ने बंगाल में पीड़ित लोगों को मुफ्त चावल देने का ऐलान किया है। गांगुली कोरोना वायरस की वजह से सरकारी स्कूल में रह रहे लोगों को 50 लाख रुपए के चावल बांटने वाले हैं। बंगाल क्रिकेट संघ ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 25 लाख रूपए देने का ऐलान किया जबकि इसके अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने पांच लाख रूपये देने की घोषणा की है। कैब अध्यक्ष डालमिया ने कहा, 'हमने 25 लाख रूपए और मैने निजी तौर पर पांच लाख रूपये देने का फैसला किया है।'

डालमिया ने कहा, 'हम राज्य सरकार से बात कर रहे हैं कि यह रकम कैसे दी जाए।' उन्होंने कहा, 'हम मानव सभ्यता के सबसे काले दौर में है जब दुनिया भर में लोग कोरोना वायरस की चपेट में है। क्रिकेट एकता का परिचायक है और इंसानियत का भी। हमने इसी वजह से आपात राहत कोष में यह रकम देने का फैसला किया है। एक जिम्मेदार संस्था होने के नाते यह हमारा फर्ज है कि इस लड़ाई में प्रशासन का साथ दें।' उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी इस कोष में यथासंभव योगदान देने की अपील की।

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भी किया दान
बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी अपनी आधी सैलरी पीड़ितों की मदद के लिए देने का फैसला किया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुबंधित 17 क्रिकेटरों समेत कुल 27 क्रिकेटरों ने यह दान देने का फैसला किया। बाकी दस खिलाड़ी भी राष्ट्रीय टीम के सदस्य रह चुके हैं।

Story first published: Wednesday, March 25, 2020, 19:38 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+