
शेयर किया गाना
सहवाग ने एक पुराना बॉलीवुड वीडियो सॉन्ग शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस पुराने बॉलीवुड सॉन्ग के बोल हैं। 'हाथ ना लगाइए...कीजिए इशारा दूर-दूर से'। कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर सहवाग ने लिखा, "कोरोनावायरस के समय में दूरी कोरोना। कृप्या सेफ और साफ-सुथरा रहिए।"

लता मंगेशकर ने गाया है गाना
सहवाग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। यह गाना 68 साल पुराना है जो साकी एल्बम का है। यह गाना लता मंगेशकर द्वारा गाया गया है। अब इस गाने को सहवाग ने फिर ट्रेंट में ला दिया। ट्विटर पर इस वीडियो एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सहवाग हाल में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में खेलते नजर आए थे, तब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में दिग्गज सचिन तेंडुलकर के साथ लंबे समय बाद ओपनिंग की थी।
|
कोरोना से 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
गौर करने वाली बात है कि दुनिया के तमाम देशों के भांति ही भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है । दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। दुनियाभर से अबतक 2 लाख 13 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेत में आ चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 3 मौत हो चुकी, जबकि 150 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना वायरस का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है । भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया, वहीं बीसीसीआई ने बढ़ा फैसला लेते हुए अपना मुंबई में बना ऑफिस भी बंद कर दिया और अधिकारियों को घर से की कामकाज देखने की सलाह दी।


Click it and Unblock the Notifications
