पत्नी अनुष्का की क्यूट तस्वीर पर विराट ने किया ऐसा रोमांटिक कमेंट, हुआ वायरल
नई दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय भारत को क्रिकेट विश्व कप 2019 का विजेता बनाने की मुहीम में अंग्रेजी की धरती पर अपने बल्ले का जलवा दिखा रहे हैं। अभी तक भारत का विजयी अभियान भी शानदार रहा है। लीग स्टेज में अब तक एक भी मैच नहीं हारने वाली टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर का लगभग पक्का ही दिख रहा है। भारत के लिए एक और गर्व की बात यह भी रही है कि विश्व कप के लीग चरण में ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड से सिर से नंबर वन ODI टीम होने का तमगा भी छीन लिया है।

कोहली; एक क्रिकेटर, एक प्रेमी, एक पति..
कोहली ने हालांकि इस स्थिति पर कोई ताज्जुब नहीं प्रकट किया है। उनका कहना है कि टीम चाहे रैकिंग में नंबर एक हो या ना हो लेकिन भारत पिछले कुछ समय से लगातार नंबर एक की ही तरह से खेल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस समय पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आने वाले कोहली को एक अच्छा प्रेमी और पति भी माना जाता है। सोशल मीडिया पर इसका सबूत उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की खुशनुमा उपस्थिति से मिलता रहा है। शादी के बाद से जब भी इस जोड़े को समय मिलता है तो ये साथ में कुछ समय बिताते हुए दिखते हैं और कहने की जरूरत नहीं है कि इनके बिताए पलों की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सबसे रोमांटिक पलों की तरह से छा जाती हैं।

खुश लड़किया सबसे सुंदर होती हैं!
इस समय भी अनुष्का शर्मा भारत से बाहर हैं और कोहली के साथ इंग्लैंड में हैं। इसके अलावा वे अन्य जगहों की भी यात्रा करती हुईं देखी जा सकती हैं। अनुष्का ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वे एक बार फिर से काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी खुबसूरती का राज अपनी खुशी को बताते हुए कहा है- खुश लड़कियां सबसे सुंदर होती हैं। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमे अनुष्का अकेली खड़ी नजर आ रही हैं। लेकिन जहां अनुष्का हों वहां विराट की भी किसी ना किसी रूप में मौजूदगी दिख जाती है।

तुम हर पल सबसे खूबसूरत लगती हो..
इस बार भी ऐसा ही हुआ। विराट भले ही इस फोटो में साथ नहीं थे लेकिन उन्होंने अनुष्का की बात पर बड़ा ही रोमांटिक रिप्लाई किया है। विराट कोहली यहां अनुष्का को कह रहे हैं- 'मेरी प्यार, तुम हर समय सबसे खूबसूरत लगती हो।' बस फिर क्या था हमेशा की तरह से एक बार विराट का ये कमेंट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विराट-अनुष्का के बीच इस प्यार को देखते हुए भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इसको सच्ची लव स्टोरी करार दिया है।
VIDEO : टीम इंडिया की नई जर्सी पर बोले विराट-'लगता है सुखाने लाया हूं'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
