प्रभजोत ने अंगुली से इशारे वाली घटना के लिए माफी मांगी
प्रभजोत ने कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए कुछ दर्शकों ने उकसाया था।
प्रतियोगिता में सातवें स्थान के लिए अर्जेटीना के साथ खेले गए मैच में भारत की हार के बाद प्रभजोत ने अपनी बीच की अंगुली दिखाकर अभद्र इशारे किए थे।
हॉकी इंडिया द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं इस घटना के लिए माफी मांगता हूं। मैं हॉकी के लिए प्रतिबद्ध हूं और पूरे समर्पण के साथ मैच खेला। मेरा उद्देश्य खेल या टीम की छवि को धूमिल करना नहीं था।"
उन्होंने कहा, "हर मैच के बाद कुछ दर्शक मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते थे। मैंने उनकी इन गतिविधियों को पिछले मैचों में नजरंदाज किया था। अर्जेटीना के खिलाफ मैच हारने के बाद उन लोगों ने मेरे, मेरे परिवार और टीम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की। उन लोगों ने आपत्तिजनक इशारे किए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications