For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

COVID-19: भारत के पूर्व क्रिकेटर ने किया 3 माह की सैलरी और BCCI पेंशन का दान

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कोरोनोवायरस प्रकोप से प्रभावित लोगों के लिए अपने तीन महीने की एमएलए सैलरी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से प्राप्त पेंशन दान कर दी है। शुक्ला बंगाल के पूर्व-ऑलराउंडर रह चुके हैं और पश्चिम बंगाल के वर्तमान खेल मंत्री हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में यह दान किया है।

COVID-19 महामारी विश्व स्तर पर 24,000 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। भारत में, 735 अभी इसकी चपेट में हैं जिसमें 10 बंगाल में मर चुके हैं। देश में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है, जिसमें बंगाल एक है। शुक्ला का मानना है कि इस समय किसी की आलोचना करने की बजाए सबको आगे कदम बढ़ाकर काम करना होगा।

लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने किया दान-

लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने किया दान-

उन्होंने कहा, "यह समय की जरूरत है कि हम सभी अपनी क्षमताओं में सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। मैंने अपने विधायक वेतन के तीन महीने पहले ही मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं। साथ ही, मुझे BCCI से पेंशन मिलती है। मैंने अपनी बीसीसीआई पेंशन के तीन महीने दान कर दिए हैं, "शुक्ला ने द टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) में कहा।

'800 करोड़ की संपत्ति है'- 1 लाख रुपए दान करने पर ट्विटर पर लगी धोनी की क्लास

बंगाल के खेल मंत्री शुक्ला का करियर-

बंगाल के खेल मंत्री शुक्ला का करियर-

शुक्ला 1999 में तीन वनडे मैचों में मेन इन ब्लू का हिस्सा थे, उनको टखने की चोट लगी थी जो उनके करियर के लिए हानिकारक साबित हुई थी। बंगाल और ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए, उन्होंने 100 से अधिक मैचों में प्रदर्शन किया। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कैश-रिच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का भी सौभाग्य मिला। उन्होंने 9,300 से अधिक रन बनाए और 362 विकेट लिए।

गांगुली ने भी की ईडन गार्डन की पेशकश-

गांगुली ने भी की ईडन गार्डन की पेशकश-

जहां तक ​​कोरोनोवायरस महामारी का संबंध है, सौरव गांगुली, बीसीसीआई अध्यक्ष, ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ईडन गार्डन्स को क्वारेंटाइन गतिविधि के लिए देने की भी पेशकश की। गांगुली ने कहा कि वह विपरीत परिस्थितियों में भी भारत सरकार की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

गांगुली ने वंचित परिवारों को वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर योगदान देने के लिए 50 लाख का चावल दिया। देश फिलहाल 21 दिनों के मुश्किल लॉकडाउन हालातों से गुजर रहा है। दुनिया की बात करें तो इटली और स्पेन जैसों में त्राहिमाम मच गया है और अमेरिका में भी रिकॉर्ड स्तर पर एक्टिव केसों की संख्या बढ़ गई है।

Story first published: Friday, March 27, 2020, 14:38 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+