लखनऊ में एक ही होटल में ठहरी थी प्रोटियाज टीम और कनिका कपूर, CCTV से हुआ खुलासा
नई दिल्ली: COVID-19 के प्रकोप से पूरी दुनिया के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नोवेल कोरोनावायरस अब तक बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर चुका है।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम भी अब अपने भारत दौरे के बाद स्वदेश वापस लौट आई है। इसी बीच खबर आ रही है कि घर पहुंचने के बाद भी वायरस की चपेट में आने का खतरा टला नहीं है क्योंकि रिपोर्ट ऐसी आ रही हैं कि अफ्रीकी टीम उसी होटल में ठहरी थी जहां बॉलीवुड गायक कणिका कपूर रुकी हुई थी।

कनिका कपूर और प्रोटियाज टीम का होटल एक-
यह वही कनिका कपूर है जिनको लंदन से भारत आने के बाद जिन्हें कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रोटियाज टीम भी लखनऊ में रहने के दौरान उसी होटल में ठहरी थी जहां कनिका कपूर रही थी।
वो 5 T20I रिकॉर्ड जिनको नंबर एक बल्लेबाज बाबर आजम कभी नहीं तोड़ पाएंगे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला धर्मशाला में बारिश के कारण धुल गया था। उसके बाद अगले दो मैच लखनऊ और इलाहाबाद में खेले जाने थे। हालांकि कोरोनावायरस के बढ़ते हुए खतरे को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने यह दोनों मैच स्थगित करने का फैसला किया था।

सीसीटीवी फुटेजों के बाद पता चला
लखनऊ वनडे में भाग लेने के लिए ही प्रोटियाज टीम यहां आई थी जहां गायिका ने ना अपना प्रवास किया बल्कि उसके बाद दो तीन पार्टियों में भी शिरकत की और सामाजिक तौर पर कई लोगों के संपर्क में आई।
अब विभिन्न सीसीटीवी फुटेजों के बाद पता चला है कि कनिका कपूर ने लंदन से लौटने के बाद उसी होटल में अपना प्रवास किया था जिसमें दक्षिण अफ्रीकी टीम भी शामिल थी। हालांकि, फुटेज की निगरानी में लगे अधिकारियों के अनुसार, कनिका के होटल में किसी भी क्रिकेटरों के संपर्क में आने की पुष्टि होना अभी बाकी है।

होटल अधिकारी का बयान-
"ऐसी खबरें हैं कि कनिका ने होटल के बुफे में भोजन किया और लॉबी में कई मेहमानों को अटैंड भी किया। वह उस समय रह रही थी जब दक्षिण अफ्रीकी टीम एकदिवसीय मैच (भारत के खिलाफ) के लिए होटल में ठहरी थी।
"ऐसी जानकारी है कि कनिका को होटल में आयोजित एक समाचार चैनल के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेते हुए देखा गया था। इसलिए सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करना और उसके संपर्क में आने वालों की सूची बनाना महत्वपूर्ण है, "एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
