For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL 2019: जेपी ड्युमिनी ने रचा इतिहास, लगाई सीपीएल की सबसे तेज फिफ्टी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की सरजमीं पर जारी कैरिबियन प्रीमियर लीग 2019 में गुरुवार की रात जमकर रनों की बारिश हुई। आलम यह था इस बीच CPL के अब तक के सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी गुरुवार की रात को ही आया। जिस मुकाबले में यह रनों की बारिश वह मुकाबला बारबाडोस ट्राइडेंटस और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच ब्रिजटाउन में खेला जा रहा था। इस मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंटस की ओर से खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के एकदिवसीय कप्तान जेपी ड्यूमिनी ने लिए त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 20 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली। ड्युमिनी ने अपनी इस ताबड़ेतोड़ पारी के दौरान 4 चौके और 7 छक्के जड़े। इसके साथ ही ड्यूमिनी ने सीपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने को रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

जेपी ड्यूमिनी ने हाल ही में इविन लुईस (सेंट कीट्स ऐंड नेविस पैट्रिऑट्स की ओर से बनाया था) की ओर से 17 गेंदों में लगाई गई फिफ्टी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

और पढ़ें: रिटायरमेंट को लेकर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, BCCI और चयनकर्ताओं पर जमकर बरसे

ड्यूमिनी की ताबड़तोड़ी पारी के अलावा टीम के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 39 गेंदों में 8 चौके की मदद से 58 रनों की पारी और जोनाथन कार्टर ने 46 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। बारबाडोस ने 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे, जवाब में नाइट राइडर्स की टीम 17.4 ओवर में महज 129 रन बनाकर ढेर हो गई।

पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम के लिए सबसे अधिक ड्वेन ब्रावो ने 28 और कॉलिन मुनरो ने 23 रन बनाए, जबकि खुद कप्तान पोलार्ड 3 रन ही बना सके। अन्य कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। ड्यूमिनी ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2.4 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं टी20 (इंटरनैशनल सहित) मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बात करें तो यह भारत के युवराज सिंह, वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और अफगानिस्तान के हजरतउल्ला जजई के नाम है। इन तीनों बल्लेबाजों ने 12-12 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई है।

और पढ़ें: PAKvSL: पाकिस्तान में 10 साल बाद खेला जाएगा कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच, 2009 में हुआ था आतंकी हमला

युवराज ने 19 सितंबर, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप-2007 में 12 गेंदों में पचासा जड़ा था। वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल ने 2016 में बिगबैश लीग में, जबकि अफगानिस्तान के हजरतउल्ला जजई अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) में यह कारनामा किया था।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 12:43 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+