For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL 2020 : इविन लुईस ने खेली धमाकेदार पारी, छक्कों की बरसात करते हुए जड़े 89 रन

नई दिल्ली। कैरेबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) के 11वें मुकाबले में विंडीज के ओपनर इविन लुईस का कहर देखने को मिला है। उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए बारबाडोस ट्रिडेंट्स के खिलाफ छक्कों की बरसात करते हुए 89 रन जड़े, जो महज 60 गेंदों में आए। उनकी इस पारी में 2 चाैके जबकि 6 दनदनाते छक्के शामिल रहे हैं, जिसकी बदाैलत उनकी टीम लीग में पहली जीत हासिल करने में सफल हुई।

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने टाॅस जीतते हुए बारबाडोस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। जेसन होल्डर की कप्तानी वाली बारबाडोस टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर 151 रन बना सकी। कीवी धुरंधर कोरी एंडरसन ने 19 गेंदों में 31 रन बनाए। जवाब में सेंट किट्स ने इविन के तूफान की बदाैलत शेष 3 गेंद रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। यह सेंट किट्स की चार मैचों में पहली जीत रही जबकि बारबाडोस की तीसरी हार रही।

बता दें कि लुईस सीपीएल में रनों के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं। वह अभी तक 160 रन बना चुके हैं, जबकि काॅलिन मुनरो के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी पहले स्थान पर हैं। दोनों ने अभी तक सीपीएल में 13-13 छक्के लगाए हैं। हैरानी भरी बात यह है कि विंडीज के इस खतरनाक ओपनर को आईपीएल 2020 के लिए हुई नीलामी में किसी भी फ्रेंचाईजी ने नहीं खरीदा था। लुर्इस ने 1 करोड़ बेस प्राइस रखा था, लेकिन किसी ने भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में दर्शकों को ये तूफानी बल्लेबाज यूएई में हो रहे आईपीएल सीजन-13 में नजर नहीं आएगा।

Story first published: Wednesday, August 26, 2020, 15:41 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+