For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL 2020 : किरोन पोलार्ड ने खेली विस्फोटक पारी, ट्रिनबागो ने लगाई जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली। कैरेबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) के 9वें मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने किरोन पोलार्ड की धुआंधार पारी की बदाैलत पिछली बार की चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 19 रनों से हरा दिया। इसी के साछ ट्रिनबागो ने जीत की हैट्रिक लगा दी है, वहीं बारबाडोस की यह दूसरी हार रही है।

बारबाडोस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ट्रिनबागो ने तीन विकेट खोकर 185 रन बना दिए। पोलार्ड ने 17 गेंदों में नाबाद 41 रन ठोके जिसमें 1 चाैका जबकि 4 छक्के शामिल रहे। वहीं नील नारेन 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि कॉलिन मुनरो एक छोर पर टिके रहे और 30 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली, जबकि डैरेन ब्रावो ने भी 36 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए।

इसी के साथ ट्रिनबागो की टीम ब्रायन लारा स्टेडियम में सीपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। जवाब में उतरी बारबाडोस को जॉनसन चार्ल्स और शाई होप की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और 60 से ज्यादा रन बना दिए। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम स्कोर तेजी से बढ़ा नहीं सकी। जॉनसन चार्ल्स 33 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 38 गेंद पर 36 रन बनाकर शाई होप भी पवेलियन लौट गए।

बारबाडोस का मिडिल ऑर्डर पूरी तरफ फ्लॉप रहा और 120 रन तक उन्होंने 5 विकेट गंवा दिए। यहां से कप्तान जेसन होल्डर और एश्ले नर्स ने पारी को संभाला जरुर लेकिन जीत नहीं दिला सके। कप्तान होल्डर 19 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे और नर्स ने 12 बॉल पर 21 रन बनाए।

Story first published: Monday, August 24, 2020, 9:56 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+