For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में नहीं मिलते मौके, लेकिन CPL में धूम मचा रहा यह गेंदबाज, 15 रन देकर झटके 5 विकेट

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरिबियन प्रीमियर लीग में कई ऐसे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्हें अगले महीने से यूएई में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपना जलवा दिखाना है। ऐसे में सीपीएल उनके लिये तैयारी का एक बड़ा प्लैटफॉर्म है। इस बीच कई बार देखा गया है कि कुछ खिलाड़ी जो सीपीएल में धूम मचाते हैं वह आईपीएल में फ्लॉप हो जाते हैं। हालांकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें सीपीएल में धूम मचाने के बाद आईपीएल में ठीक से मौके नहीं मिल पाते हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे गेंदबाज की जिसके सामने क्रिस लिन, एविन लुइस जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों ने सीपीएल में घुटने टेक दिये लेकिन आईपीएल के दौरान इस खिलाड़ी को ठीक से मौके नहीं मिल पाते।

और पढ़ें: IPL 2020 से बाहर हुए जेसन रॉय, दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की, जिन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी शानदार गेंदाबाजी से सभी का दिल जीत लिया, हालांकि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाते।

और पढ़ें: ENG vs PAK: टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, बाहर हुआ यह खिलाड़ी

15 रन देकर हासिल किये 5 विकेट

15 रन देकर हासिल किये 5 विकेट

मोहम्मद नबी सीपीएल में सेंट लूसिया की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को सेंट कीट्स के खिलाफ ओपनिंग गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और 4 ओवर में महज 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने अपने पहले ही ओवर में क्रिस लिन और निक कैली को पहली पांच गेंदों के अंदर चलता किया और अगले ओवर में दो और विकेट हासिल करते हुए पहले दिनेश रामदीन और फिर एविन लुइस को आउट किया। आखिर में नबी ने सोहेल तनवीर का विकेट चटकाकर अपने पांच विकेट पूरे किये।

सीपीएल 2020 में जबर्दस्त प्रदर्शन

सीपीएल 2020 में जबर्दस्त प्रदर्शन

आईपीएल में सनराईजर्स हैदराबाद टीम की ओर से खेलने वाले मोहम्मद नबी ने सीपीएल 2020 में सेंट लूसिया के लिए खेलते हुए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। सेंट कीटस के खिलाफ हुए मैच तक नबी ने 5 पारियों में 40 की औसत से 120 रन बनाने का काम किया है जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 6 पारियों में 9 विकेट हासिल किये हैं और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट महज 4.80 है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के दौरान उनकी टीम में राशिद खान भी खेलते हैं जो कि उनके हमवतन और शानदार गेंदबाज है, यही कारण है कि उन्हें पिछले 3 सालों में अबतक सिर्फ 13 ही मैच खेलने को मिला हैं। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद कर सकते हैं कि इस साल नबी को सनराईजर्स की टीम ज्यादा मौके देगी।

हासिल किया करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर

हासिल किया करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर

आपको बता दें कि मोहम्मद नबी को टी20 क्रिकेट में जबर्दस्त अनुभव है। वो इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट से लेकर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी खेलते हैं। उन्होंने 263 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से कुल 4071 रन निकले हैं। इसके अलावा नबी ने 259 विकेट अपने नाम किये हैं। बता दें सीपीएल 2020 में 15 रन देकर 5 विकेट उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

Story first published: Saturday, August 29, 2020, 13:04 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+