
खूब हुई छक्कों की बरसात
निकोलस की ने 222.22 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, जिसमें 4 चाैके तो 10 दनदनाते छक्के शामिल रहे। इस तरह निकोलस ने 14 गेंदों में 76 रन बाउंड्री के द्वारा ही बटोर लिए। निकोलस के लिए शतक पूरा करना आसान नहीं था, क्योंकि लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन उन्होंने अंतिम में लगातार तीन छक्के लगाकर शतक पूरा कर लिया। यह उनके टी20 करियर का पहला शतक रहा।

टीम को मिली आसान जीत
मैच में पहले खेलते हुए सेंट किट्स ने 5 विकेट पर 150 रन बनाए। सेंट किट्स ने 22 रन तक 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन मिडिल ऑर्डर में जोशुआ डी सिल्वा ने शानदार पारी खेली, जिन्होंने 46 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वहीं दिनेश रामदीन 30 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंट किट्स ने 5 विकेट पर 150 रन बनाए। गयाना की तरफ से क्रिस ग्रीन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जवाब में उतरी गुयाना टीम की शुरूआत भी खराब रही। टीम ने 25 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन निकोलस पूरण ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 18.वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम को सात विकेट रहते जीत दिला दी। निकोलस के अलावा रोज टेलर ने नाबाद 25 रन बनाए।

ऐसी है अंक तालिका
गुयाना की यह 7 मैचों में तीसरी जीत रही है और वह अंक तालिका में 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं सेंट किट्स इस सीजन में सबसे फिसड्डी टीम साबित हो रही है। यह उनकी 7 मैचों में छठी हार रही है। सेंट किट्स सबसे निचले पायदान पर है, जबकि ट्रिनबागो नाइट राइडर्स लगातार 6 जीत के साथ पहले स्थान पर बना हुए है।


Click it and Unblock the Notifications
