
हेटमेयर ने खेली नाबाद 63 रनों की पारी
रोस टेलर ने 21 गेंदों का सामना करके 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन बना लिये। उन्हें सुनील नरेन ने बोल्ड किया। टेलर के बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आये और महज 16 गेंद में 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। इस बीच हेटमेयर ने अर्धशतकीय पारी खेली और 44 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के मारकर 63 रनों की नाबाद पारी खेली। गुयाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 144 रन बनाये।

4 विकेट से जीती टीकेआर की टीम
वहीं 155 रनों का पीछा करते हुए टीकेआर की टीम ने तेज शुरुआत की लेकिन लेंडल सिमेंस 17 रन बनाकर नवीन उल हक की गेंद का शिकार हो गये। सुनील नरेन ने पारी को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा और अर्धशतकीय पारी खेल इमरान ताहिर का शिकार बनें। सुनील नरेन के अलावा डैरेन ब्रावो ने भी 30 रन बनाये और अंत में टीकेआर की टीम ने 4 विकेट खोकर मैच को 2 गेंद पहले ही जीत लिया।

सुनील नरेन बने मैन ऑफ द मैच
सुनील नरेन को उनके ताबड़तोड़ अर्धशतक और 2 विकेट चटकाने के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। सलामी बल्लेबाजी करने आये सुनील नरेन ने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। गुयाना के लिये नवीन उल हक और इमरान ताहिर ने 2-2 जबकि कीमो पॉल और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट चटकाने का काम किया।


Click it and Unblock the Notifications
