For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL 2021: रसेल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर थलाइवाज ने रचा इतिहास, हासिल की सीपीएल की सबसे बड़ी जीत

CPL 2021
Photo Credit: CPL/ Twitter

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मशहूर टी20 लीग सीपीएल 2021 का आगाज हो चुका है और फैन्स को एक बार फिर से विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिल रहा है। इस बीच जब जमैका थलाइवाज और सीपीएल में पहली बार खेल रही सेंट लूसिया किंग्स की टीम का सामना एक दूसे से हुआ तो वार्नर पार्क पर रिकॉर्डों की झड़ी लग गई। जमैका थलाइवाज की टीम ने शुक्रवार को खेले गये मैच में सेंट लूसिया किंग्स को 120 रनों से मात देकर कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

थलाइवाज के लिये वैसे तो सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया लेकिन वो आंद्रे रसेल थे जिन्होंने महज 14 गेंदों में विस्फोटक अर्धशतक लगाकर टीम के स्कोर 256 रनों तक पहुंचाया और सीपीएल का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आंद्रे रसेल की विस्फोटक पारी के दम पर थलाइवाज की टीम ने सेंट लूसिया किंग्स के सामने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: सानिया मिर्जा की जीत पर क्यों वायरल हो रही है बेटे के साथ तस्वीर, सालों बाद मिट सकता है खिताब का सूखा

वहीं इस विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरी किंग्स की टीम के लिये खिलाड़ी साझेदारी नहीं कर सके और किंग्स के प्रयास के बावजूद थलाइवाज के स्कोर के पास भी नहीं पहुंच सके। किंग्स की टीम ने टॉस जीता और थलाइवाज को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया। थलाइवाज ने केनर लुईस की विस्फोटक पारी के दम पर महज 22 गेंदों में 5 बड़े छक्के लगाकर 48 रनों की पारी खेली।

वहीं लुईस को चैडविक वॉल्टन का साथ मिला और पावरप्ले के अंदर 81 रन जोड़ दिये। वॉल्टन ने 29 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 47 रनों की पारी खेली। हालांकि रोस्टन चेज ने उनका विकेट लेकर थलाइवाज को पहला झटका दिया। वॉल्टन के जाने के बाद लुईस को भी चेज ने कुछ ही देर में वापस पवेलियन भेज दिया। इस बीच हैदर अली (45) और रॉवमेन पॉवेल (38) ने तीसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पास पहुंचा दिया।

किंग्स के लिये ऑबेड मैकॉय ने 18 वें ओवर की 4 गेंदों में 3 विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी कराई, लेकिन क्रीज पर आये आंद्रे रसेल के मन में कुछ और ही था। आंद्रे रसेल ने 19वें ओवर में 3 छक्के लगाये और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। वहीं पर 20वें ओवर में रसेल ने 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 32 रन बटोरे और सीपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: हेडिंग्ले में भारत को मिली विशाल हार, कोहली ने लगाई शर्मनाक रिकॉर्डों की झड़ी, देखें आंकड़े

रसेल ने 14 गेंद में नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 256 रन पर पहुंचा दिया। रसेल ने 357.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये। वहीं रसेल की इस विस्फोटक पारी का जवाब किंग्स की टीम के पास नहीं मिला। जब किंग्स की टीम बल्लेबाजी करने पहुंची तो महज 14 रन के स्कोर पर रहकीम कॉर्नवाल का विकेट गिरा जिसके बाद टीम संभल नहीं सकी और लगातार अंतराल पर अपना विकेट खोती रही। पावरप्ले के खत्म होने तक किंग्स की टीम ने महज 66 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट खो दिये थे और उनकी जीत के सभी मौके भी खत्म हो गये।

थलाइवाज के लिये सीपीएल में पहली बार डेब्यू कर रहे मिगेल प्रिटेरियस ने शानदार गेंदबाजी की और 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। किंग्स की ओर से सिर्फ टिम डेविड ही थोड़ा प्रभाव दिखा सके जिनकी 28 गेंदों में 56 रनों की पारी के चलते किंग्स की टीम 135 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। थलाइवाज ने किंग्स को 120 रनों से हराकर सीपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

Story first published: Saturday, August 28, 2021, 21:50 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+