For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL : ब्रैंडन किंग ने 11 छक्के लगाकर ठोका तूफानी शतक, गुयाना पहुंचा फाइनल में

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेटर ब्रैंडन किंग के विस्फोटक शतक की बदाैलत गुयाना अमेजन ने रविवार बारबाडोस ट्रीडेंट्स के खिलाफ 30 रनों से जीत दर्ज कर कैरिबियन प्रीमियर लगी के फाइनल में जगह बना ली है। ब्रैंडन ने 72 गेंदों में 132 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 10 चाैकों के साथ 11 छक्के भी शामिल रहे। गुयाना ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 218 रन बनाए, जवाब में बारबाडोस की टीम 8 विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी।

गुयाना के लिए ब्रैंडन के साथ चंद्रपाॅल हेमराज ओपनिंग करने उतरे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 73 रनों की साझेदारी हुई। चंद्रपाॅल ने 27 रनों का योगदान गिया। वहीं तीसरे नंबर पर आए शिमरोन हेटमायर महज 3 रन बनाकर चलते बने, लेकिन दूसरी तरफ ब्रैंडन ने बारबाडोस की क्लास लगाना शुरू कर दी। ब्रैंडन ने चाैथे नंबर पर आए कप्तान शोएब मलिक के साथ 97 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस दाैरान ब्रैंडन ने 59 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया। मलिक ने 32 रनों की पारी खेली, जबकि निकोसृलस पूरन ने नाबाद 12 रन बना जिसकी बदाैलत गुयाना का मजबूत स्कोर बना

जवाब में उतरी बारबाजोस की टीम की शुरूआत अच्छी तो रही लेकिन बीच के ओवर में गुयाना के गेंदबाजों ने कमबैक करते हुए मैच अपनी ओर बना लिया। बारबाडोस के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोनाथन कार्टर ने सर्वाधिख 49 रनों की पारी खेली। वहीं गुयाना के लिए रोमारियो शेफर्ड ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि इमरान ताहिर व ओडिन स्मिथ ने 2-2 विकेट लिए। अब इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 अक्तूबर को होगा। बारबाडोस का अब क्वालिफायर-2 मुकाबले में 10 अक्तूबर को ट्रिबागो नाईट राइडर्स के साथ होगा, इनमें से जो टीम जीतेगी वो फाइनल में पहुंचेगी।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 9:47 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+