For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी खिलाड़ी सोहेल तनवीर ने मैदान पर किया अश्लील इशारा, Video हो रहा वायरल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सोहेल तनवीर तो आपको याद ही होंगे , भारत में आईपीएल के दौरान अपने जटिल गेंदबाजी एक्शन के लिए काफी मशहूर हुए थे। प्रतिबंध और विवादों की मार झेलने वाला यह खिलाड़ी एक बार फिर से विवादों में है। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेल रहे इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपनी एक शर्मनाक हरकत की वजह से क्रिकेट को शर्मसार कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है। इस वीडियो में सोहेल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन कटिंग की विकेट लेकर अश्लील इशारा करते दिख रहे हैं, उनकी इस हरकत के बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

सीपीएल में गुयाना एमजॉन वॉरियर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैटरियॉर्ट्स के खेले जा रहे इस मैच के दौरान यह अश्लील हरकत की गई। पहली पारी के 17वें ओवर के दौरान बेन कटिंग ने तनवीर की तीसरी गेंद को 6 रन के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। इस प्रहार से झल्लाए अगली ही गेंद पर तनवीर ने कटिंग को बोल्ड कर दिया।

बोल्ड करने के बाद तनवीर ने कटिंग को अश्लील इशारे किए। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) से तनवीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। कई क्रिकेट प्रेमियों ने उनका विरोध किया है।सोशल मीडिया पर भी सोहेल की आलोचना की जा रही है।

Story first published: Saturday, August 11, 2018, 11:53 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+