Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : किंग्स इलेवन ने 11 ओवर में 86 रन बनाए (लीड-1)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से कुमार संगकारा 52 और महेला जयवर्धने 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पंजाब का पहला विकेट शान मार्श के रूप में पहले ही ओवर में गिर गया। मार्श बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग एक रन था।

लगभग 4000 फुट की ऊंचाई पर बनाए गए इस स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच खेला जा रहा है। इस स्टेडियम की क्षमता 20,000 है। यह आईपीएल के लिए सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थिति आयोजन स्थल है।

दोनों टीमों का यह 13वां मुकाबला है। डेक्कन की टीम ने छह मुकाबले जीते हैं जबकि छह में उसकी हार हुई है। उसके कुल 12 अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है।

दूसरी ओर किंग्स इलेवन की टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की है। आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह उसके खाते में सबसे कम आठ अंक आ सके हैं। वह तालिका में आठवें स्थान पर है।

किंग्स इलेवन सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन पिछले वर्ष खिताब जीतने वाले डेक्कन के पास अब भी अंतिम-चार में स्थान बनाने का मौका है।

इस मैच के बाद भी उसके हाथ में एक मैच है और उसे जीतकर वह इस दौड़ में पुरजोर तरीके से शामिल हो सकता है। उसका अंतिम मैच 18 अप्रैल को दिल्ली की टीम के साथ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+