Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे दिन के मैच का ताज़ा स्कोर

मैच का ताज़ा स्कोर

शुक्रवार को पहले दिन के खेल के बाद भारत का स्कोर पाँच विकेट पर 311 रन था. भारत ने मोहाली में पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था.

वैसे पहले दिन का खेल भारत और क्रिकेट इतिहास के लिए इसलिए भी यादगार रहा क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने मोहाली के मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट क्रिकेट रनों का विश्व कीर्तिमान क़ायम किया.

सचिन ने न केवल ब्रायन लारा के सर्वाधिक 11, 953 रनों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि 12 हज़ार की सीमारेखा को पार करके एक नया कीर्तिमान भी बना दिया है.

भारत की ओर से शुक्रवार को सहवाग, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, लक्ष्मण और सचिन के विकेट गिरे जबकि सौरव गांगुली दूसरे दिन भी खेल रहे हैं.

भारतीय कप्तान अनिल कुंबले अपनी चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं है.

इससे पहले दोनों टीमों के बीच बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार मैचों की सिरीज़ का बंगलौर में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था.

दूसरे टेस्ट की टीमें:

भारत: सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, वीरेंदर सहवाग, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, ईशांत शर्मा, ज़हीर खान, अमित मिश्रा.

आस्ट्रेलिया: रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, ब्रैड हेडिन, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, साइमन कैटिच, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, पीटर सिडल, शेन वॉटसन, कैमरून व्हाइट.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+