हॉकी विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड 9वें स्थान पर
निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थीं। अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद नियमत: फैसला पेनॉल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें न्यूजीलैण्ड ने 5 गोल किए जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 4 गोल ही कर सकी।
इस हार के कारण दक्षिण अफ्रीका को 10वें स्थान से संतोष करना पड़ा। दोनों टीमें पूल दौर में अपने-अपने पूल में पांचवें स्थान पर रही थीं।
मैच का पहला गोल दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी जस्टिन रीड रॉस ने चौथे मिनट में किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच अगले 31 मिनट तक गोल करने के लिए जोरदार संघर्ष हुआ लेकिन किसी टीम को सफलता नहीं मिली। दोनों टीमें मध्यांतर तक इसी स्कोर के साथ आराम करने लौटीं।
मध्यांतकर के बाद तो मानो गोलों की झड़ी लग गई। 40वें मिनट में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हूगो इंगलिस ने जहां एक मैदानी गोल के जरिए अपनी टीम की बराबरी कराई वहीं एंडी हेवार्ड ने 42वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
न्यूजीलैंड संभवत: इस स्कोर के बाद अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा था लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 45वें मिनट में नौरिस जोंस द्वारा किए गए शानदार फील्ड गोल के माध्यम से जोरदार वापसी की। स्कोर 2-2 हो चुका था।
मैच का रोमांच लौट चुका था। इस रोमांच के बीच हेवार्ड ने पेनाल्टी कार्नर पर 49वें मिनट में एक और गोल करके न्यूजीलैंड को 3-2 से आगे कर दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी कहां पीछे रहने वाली थी। एक मिनट बाद ही टेन पाटोन एक फील्ड गोल के जरिए अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।
अब न्यूजीलैंड की टीम ने बेहद आक्रामक होकर खेलना शुरू कर दिया जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी रक्षापंक्ति पर जोर दिया और समय-समय पर आक्रमण करती रही।
इसका फायदा उसे 57वें मिनट में मिला जब हैमंड ने एक और गोल करके अपनी टीम को 4-3 की बढ़त दिला दी। 70वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर हेवार्ड ने शानदार हैर्टिक पूरी करते हुए अपनी टीम को 4-4 की बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद मैच के नतीजे के लिए दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन इसमें भी फैसला नहीं हो सका। फिर नियमत: पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें न्यूजीलैंड की तरफ से क्यूजिंस, हेवार्ड, मैकअलीस, विल्सन और क्यूजिंस ने गोल दागे जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मैडसेन, रीड रॉस, हॉले और कार्र ने गोल किए। क्यूजिंस ने गोल्डन गोल करके न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications