INDvsWI:आखिरी तीन वनडे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के अंतिम तीन मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में भुवनेश्वर और बुमराह की वापसी हुई है। ये दोनों पहले दो मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। दूसरी ओर, मोहम्मद शमी को बाहर किया गया है।
पहले दो वनडे मैचों में टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई थी और तेज गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे। ऐसे में सेलेक्टर्स ने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह देकर भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूत करने की कोशिश की है। इसके अलावा खलील अहमद और उमेश यादव की जगह बरकरार रखी गई है। स्पिन विभाग में कोई बदलाव नहीं है।
बता दें कि वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरा मैच बुधवार को विशाखापत्तनम में दोनों टीमों के बीच टाई रहा। सीरीज का तीसरा 27 को पुणे में होगा, जबकि 29 को मुंबई (ब्रेबॉर्न स्टेडियम) और 5वां वनडे एक नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज भी:
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 भी खेला जाना है।पहला मैच कोलकाता में चार नवंबर को, दूसरा छह नवंबर को लखनऊ और तीसरा 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा।
आखिरी 3 वनडे के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
