ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड के 91 रन पूरे (लीड-1)
गुयाना, 3 मई (आईएएनएस)। प्रोविडेंस स्टेडियम में सोमवार को इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-डी मुकाबले में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 11 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट खोकर 91 रन बना लिए। मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इयोन मोर्गन तीन और लुक राइट एक रन बनाकर खेल रहे थे।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लुंब 28 रन बनाकर क्रिस गेल की गेंद पर बोल्ड हुए। उस समय टीम का स्कोर 36 रन था। इसके बाद क्रेग किस्वेटर 14 गेंदों पर 26 रन बनाकर निकिता मिलर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए।
इंग्लैंड को तीसरा झटका केविन पीटरसन के रूप में लगा। पीटरसन 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर डरेन सैमी की गेंद पर रामनरेश सरवन को कैच थमा बैठे। इसके बाद सैमी ने पॉल कॉलिंगवुड को छह रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications