Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsPAK: भारत को बड़ा झटका, बॉलिंग के दौरान गिरे हार्दिक पांड्या, स्ट्रेचर पर ले जाए गए बाहर

नई दिल्ली। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 18वें ओवर की पांचवीं गेंद डालने के बाद गिर गए। उनकी मांसपेशियों में जबरदस्त खिंचाव के चलते उन्हें खड़े होने में भी दिक्कत आ रही थी जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लाद कर मैदान से बाहर लाया गया।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान के इस फैसले को भुवनेश्वर कुमार ने सही साबित नहीं होने दिया और फकर जमां और इमाम उल हक को चलता किया।

खड़े भी नहीं हो पा रहे थे पांड्या:

गेंद फेंकते ही हार्दिक पांड्या की लोअर बैक में इंजरी हो गई, जिसके बाद उनका खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। नीचे गिरते ही हार्दिक पांड्या काफी दर्द में दिखे।

इंग्लैंड में बुरा प्रदर्शन:

जुलाई से शुरू हुए इंग्लैंड दौरे पर थे, जहां उन्होंने टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया। इंग्लैंड में पांड्या का टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। ऑलराउंडर के तौर पर खिलाए गए पांड्या ने आठ पारियों में सिर्फ 164 रन बनाए। उन्होंने इसके अलावा 4 मैचों में 10 विकेट हासिल किए।

भारत की ओर से एक बल्लेाज कम:

भारत की ओर से एक बल्लेाज कम:

वैसे हार्दिक पांड्या की इंजरी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। पांड्या की चोट देख लग रहा है कि वो अब मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी तो उसके पास एक बल्लेबाज कम होगा। बीसीसीआई ने जानकारी दी उन्हें लोवर बैक एंजरी है।

इसके बाद बाबर आजम और शोएब मलिक क्रीज पर डटे हुए थे।इस जोड़ी को तोड़ने के लिए रोहित ने कई बदलाव किए इसी क्रम में रोहित ने 17वें ओवर के बाद गेंद हार्दिक को थमाई। इस दौरान इस ओवर की पांचवीं गेंद फेंकते हुए हार्दिक जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लाद कर मैदान से बाहर ले जाया गया। फिलहाल पांड्या के खेलने और ना खेलने पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी जगह मनीष पांडे को मैदान पर बुलाया गया है।

Story first published: Wednesday, September 19, 2018, 19:30 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+