For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सीए ने लगायी पोंटिंग को फटकार

By Staff
मेलबर्न, 26 नवंबर: पहले भारतीय टीम के खिलाफ नागपुर टेस्‍ट में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की और फिर न्‍यूजीलैंड के विरुद्ध ब्रिसबेन में। टेस्‍ट मैचों में ओवर गति को लेकर लगातार पिछड़ती आस्ट्रेलियाई टीम पर कप्‍तान रिकी पोंटिंग को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने जमकर फटकार लगायी है।

सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने पोंटिंग को हिदायत देते हुए कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम को इस बात पर गंभीरता से विचार करना होगा। इस तरह बार-बार ओवर गति के मामले में पिछड़ क्यों रही है। धीमी ओवर गति को लेकर बने नियम बिल्कुल साफ हैं, लिहाजा यह कहने में कोई हर्ज नहीं कि कमी टीम में ही है। इसमें सुधार की जरूरत है। नहीं तो कप्‍तान को फल भुगतने पड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि नागपुर में भारत के खिलाफ धीमी ओवर गति को लेकर रिकी पोंटिंग पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस बार न्यूजीलैंड के साथ ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी धीमी ओवर गति के लिए उन्‍हें जिम्मेदार माना गया और इसके लिए उन्हें काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+