संगठन के कार्यकर्ताओं ने उस समय प्रदर्शन किया जब 19 मार्च को कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए डेक्कन चार्जर्स की टीम हवाईअड्डे पहुंची।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों के टीम के पास पहुंचने से कुछ समय पहले ही टीम के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल ले जाया गया।
भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त हिमांशु लाल ने कहा, "हमने बीजू पटनायक हवाईअड्डे पर प्रदर्शन कर रहे 30 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।"
गौरतलब है कि कलिंग सेना ने कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के मैचों को बाधित करने की धमकी दी थी। कलिंग सेना ने आईपीएल में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेलने और चीयरलीडर्स की मौजूदगी को लेकर धमकी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।