INDvsAUS: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को मजा चखाने के लिए कमर कस रहे बुमराह, देखें Video
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। दोनों टीमों में आर पार की टक्कर होने की संभावना है। ऐसे में दोनों टीम के खिलाड़ी जीत के लिए पूरी तैयारियां कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर मात देने के लिए टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी मौका चूकना नहींं चाहता। 21 नवंबर से को इस सीरीज का पहला टी20 खेला जाएगा।
बल्लेबाज अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी पर खासा ध्यान दे रहे हैं और गेंदबाज भी लेकिन एक नेट्स पर अभ्यास के दौरान एक वक्त हर कोई हैरान रह गया जब टीम इंडिया के यॉरकर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह नेट्स में गेंद से नहीं बल्कि अपने बल्ले से प्रैक्टिस करते दिखे। बुमराह ने इस दौरान लंबे-लंबे शॉट्स लगाए। टीम में हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी से भारतीय टीम में बल्लेबाजी में गहराई ज्यादा नहीं है इस वजह से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेट्सट में बल्ले के साथ पसीना बहाते दिख रहे हैं।
बता दें कि बुमराह ने लिस्ट एक क्रिकेट में नाबाद 42 रन बनाए हैं जो उनका बेस्ट स्कोर है। जबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो टेस्ट मैच में 6 रन वनडे में नाबाद 10 रन और टी20 में 7 रन उनका बेस्ट स्कोर है।
बुमराह के इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।देखें वीडियो-
That moment at the nets when @Jaspritbumrah93 went Hammer and Tongs 💥💥💥👌🏻 #TeamIndia pic.twitter.com/mWLIlGYHby
— BCCI (@BCCI) November 19, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
