VIDEO: राशिद खान ने खेला धोनी का शॉट तो सहवाग ने बजाईं तालियां
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को दुनिया के लिए अफगान क्रिकेट का चेहरा माना जा सकता है। राशिद वैसे तो अपनी शानदार लेग स्पिन के लिए जाने जाते हैं लेकिन कई बार अपने बल्ले से भी कमाल दिखा चुके हैं। ऐसा ही एक कमाल यूएई में चल रही टी10 लीग में भी देखने को मिला। टी10 लीग में मराठा अरेबियंस के लिए खेल रहे राशिद खान ने पख्तूंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान की गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया। शॉट की खास बात ये रही कि धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट खेलकर लगाया था।
एक बार देखने पर तो लगता है जैसे धोनी ने ही यह शॉट खेला है। राशिद खान का ये शॉट देखकर वीरेंद्र सहवाग भी तालियां बजाने को मजबूर हो गए। ये इतना शानदार तरीके से लगाया गया छक्का था कि कमेंटेटर ने इसे टी10 लीग का बेस्ट शॉट करार दिया है। इस छक्के से खुश राशिद खान ने अपने हेलिकॉप्टर शॉट को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
शानदार छक्के का वीडियो
राशिद खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए लिखा- 'हेलीकॉप्टर एमएस धोनी जिसके अविष्कार हैं।' राशिद खान के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे तकरीबन डेढ़ लाख बार देखा जा चुका है। राशिद ने इसमें धोनी को भी टैग किया है।
View this post on Instagram😍😍😍👍🏻🙏 #Helicopters #Inventer @mahi7781 Bhai
A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19) on
हालांकि राशिद खान की पारी व्यर्थ गई और पखतून्स ने मराठा अरेबियन को 8 विकेट से हरा दिया। ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इसमें कोई शक नहीं कि टी-10 लीग काफी पॉपुलर हो रहा है। भारत के भी कई पूर्व खिलाड़ी यहां खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
