Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज का दिन यादकर भावुक क्यों हो गए सचिन तेंदुलकर , जानिए यहां

नई दिल्ली। 15 नवंबर की तारीख के दुनिया में कई अलग मायने लोगों के लिए होंगे लेकिन क्रिकेट के इतिहास के पन्नों पर आज की तारीख क्रिकेट का भगवान मिलने की गवाह बनी।आज ही के दिन एक पांच फीट से थोड़ा ज्यादा कद का बालक जिसकी हड्डियां अभी किशोरावस्था में पककर वयस्क होने के इंतजार में थी क्रिकेट के मैदान पर उतरा। बिजली की वेग से गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों के सामने यह टृढ़संकल्पी बालक मैदान पर ऐसा जमा कि उसका नाम ही इस खेल की पहचान बन गया। जी हां हम बात कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर की।

क्रिकेट में चार चांद लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज से 29 साल पहले 1989 में पहली बार क्रीज पर उतरे थे और वह भी किसी और टीम के खिलाफ नहीं, बल्कि चिर प्रतिद्ंवद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ उन्‍होंने अपने करियर का आगाज किया था। सचिन इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 24 गेंदों में 15 रन बनाकर वकार यूनुस की गेंद पर बोल्ड हो गए। लेकिन, बड़े खिलाड़ियों के खेलने के तरीकों से ही उनका भविष्य पता लग जाता है। सभी जानते हैं कि बाद में सचिन ने बल्लेबाजी के नए पुराने कीर्तिमान ध्वस्त करके पहाड़ जैसे रनों का अंबार खड़ा किया और रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। वहीं, वकार ने भी गेंदबाजी की दुनिया में जो अपना नाम किया, उसके लिए वे दुनिया के सबसे बेहतरीन रिवर्स स्विंगर में गिने जाते हैं।

सचिन हुए भावुक:

सोशल मीडिया पर भारतीय टीम में अपने पहले दिन को याद करते हुए लिखा कि यह दिन हर साल उन सभी यादों को वापस लेकर आता है, जब उन्‍होंने पहली बार भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था। उन्‍होंने कहा की देश के लिए खेलना सम्‍मान की बात होती है और 24 सालों तक भारत का प्रतिनिधित्‍व करने में सक्षम हो। यहां तक की बीसीसीआई ने भी भारत के इस दिग्‍गज खिलाड़ी के खास दिन को सोशल मीडिया पर याद किया।

Story first published: Thursday, November 15, 2018, 16:25 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+