Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय पिचों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया का खुफिया मिशन चेन्नई

नई दिल्ली। पिछले काफी सालों से ऑस्ट्रेलिया को भारतीय पिचों पर कुछ खास सफलता नहीं मिली है। भारतीय पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी सीरीज 2004-05 में जीती थी। स्पिन गेंदबाज जिस तरह से भारत की पिचों पर कुछ खास कारनामा नहीं दिखा पाते उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इससे निपटने के लिए खास तरीका ढूंढ निकाला है।

द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया क्वींसलैंड 'की मिट्टी से चेन्नई की पिच की तर्ज पर पिच तैयार कर रही है जो चेन्नई की पिच की ही रह टर्निंग ट्रैक होगी। सब कॉटिनेंटल देशों के दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया अपने खिलाड़ियों को ऐसी पिचों पर प्रैक्टिस कराना चाहता है जिससे ऑस्ट्रेलिया जीत के सूखे को खत्म कर सके।

ब्रिस्बेन के होमग्राउंड पर लाल मिट्टी से पिच को तैयार किया जा रहा है जो भारतीय पिचों की तरह ही टर्न करेगी। पिच के लिए मिट्टी एक गोपनीय जगह से लायी गयी है जिसकी जानकारी किसी को नहीं दी गयी है। माना जा रहा है कि यह मिट्टी क्वींसलैंड से लायी गयी है।

रिपोर्ट की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लंबे समय तक इस बात की खोज की है कि ऐसी मिट्टी कहां से लायी जाये भारतीय पिचों की तरह हो। ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका का दौरा 26 जुलाई से शुरु हो रहा है। इस दौरान तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला खेली जाएगी। इसमें नाथन लायन, स्टीव ओ कीफ हिस्सा ले रहे हैं जो इस पिच पर प्रैक्टिस करेंगे।

पिछले पांच सालों में ऑस्ट्रेलिया को सब कॉटिनेंट की पिच पर एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया इस शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ना चाहती है। बॉर्डर गावस्कर सीरीज को जीतना ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज जितना ही मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ऐसा कोई भी विकल्प नहीं छोड़ना चाहता है जिससे कि इस जीत को हासिल किया जा सके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+