Asia Cup 2018: भारत को हराने के लिए बांग्लादेश ने तैयार किया प्लान!
नई दिल्ली। पाकिस्तान को हराने के बाद बांग्लादेश ने एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। फाइनल में बांगलादेश का मुकाबला भारत से होगा। भारत से मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने भारत के खिलाफ जीत का मंत्र दिया है। कप्तान का कहना है कि उनकी टीम को शुक्रवार को एशिया कप फाइनल में भारत को टक्कर देनी है तो उसे सभी विभागों में सुधार करना होगा।
बांग्लादेश ने बुधवार को सुपर चार मैच में पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना भारत से होगा।मुर्तजा ने कहा, ''हम सभी जानते हैं कि भारत काफी मजबूत और दुनिया में नंबर एक टीम है। हमें अब भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है।''
उन्होंने कहा, ''हमें शाकिब (अल हसन) और तमीम (इकबाल) की कमी खलेगी लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने अपना जज्बा दिखाया। अब जबकि एक मैच बचा है तब उम्मीद है कि खिलाड़ी दमदार खेल का प्रदर्शन करेंगे।''शाकिब उंगली में चोट के कारण स्वदेश लौट गये हैं जबकि तमीम शुरुआती मैच में चोटिल होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गये थे।
मुर्तजा ने पाकिस्तान पर अपनी जीत के बारे में कहा, ''गेंदबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी विशेषकर तब जबकि हमने बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। हमने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया। अमूमन मैं गेंदबाजी का आगाज करता हूं लेकिन इस मैच में (मेहदी हसन) मिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की।''उन्होंने कहा, ''मुशी (मुशफिकुर रहीम) और (मोहम्मद) मिथुन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।''
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने हार की जिम्मेदारी खुद ली।उन्होंने कहा, ''अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं। हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मैंने अच्छा खेल नहीं दिखाया। इसलिए मुझे लगता है कि एक टीम और कप्तान के तौर पर मैंने अच्छी तरह से अगुवाई नहीं की।''सरफराज ने कहा, ''हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा। हमारी बल्लेबाजी बिखर गयी और एक टीम के रूप में हम किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
