For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टेस्ट मैच स्थगित करने का फैसला

नई दिल्लीः क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया है कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच 27 नवंबर 2021 से शुरू होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच स्थगित कर दिया जाएगा। यह टेस्ट मैच होबार्ट में होना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही इस बात पर आपत्ति जता दी थी कि वे तालिबान सरकार द्वारा महिला क्रिकेट को नकारने के रूख से खुश नहीं हैं और अगर ऐसा ही चलता रहेगा तो वह अफगानिस्तान क्रिकेट को सपोर्ट नहीं कर पाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने यह भी खुलासा किया कि वे बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी संस्करण में भी अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया, "हमने साल 2021-22 शेड्यूल के अपडेट की पुष्टि की है, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ निर्धारित पुरुष टेस्ट को स्थगित करना भी शामिल है। हम इस सीजन में बीबीएल में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं, साथ ही भविष्य में अफगानिस्तान की दोनों टीमों की मेजबानी करने के लिए भी देख रहे हैं। "

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में यह भी कहा कि यह फैसला सब लोगों के साथ मिलकर लिया गया है और ऑस्ट्रेलिया व अफगानिस्तान के बीच का टेस्ट मुकाबला स्थगित हो गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत के बाद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले पुरुष टेस्ट मैच को स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की है।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी कहा कि वे दुनिया भर में खेल के विकास का समर्थन करना जारी रखेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह स्पष्ट किया है कि यह टेस्ट मैच फिर कभी खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक मौजूदा परिस्थितियां अनिश्चित हैं। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच को बाद की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह बयान इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "सीए अफगानिस्तान और दुनिया भर में महिलाओं और पुरुषों के खेल को आगे बढ़ाने के लिए कमीटेड है, हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता को देखते हुए, सीए ने बाद में स्थिति स्पष्ट होने तक टेस्ट मैच को स्थगित करना आवश्यक समझा।"

फिलहाल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह कहा है कि वह भविष्य में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए गंभीरता से विचार करेगा जबकि तालिबान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विचार कुछ और है। तालिबान ने महिलाओं पर कई तरह की पाबंदिया लगाई हैं और वह पुरुष क्रिकेट को ही सपोर्ट करने की बात कर रहे हैं।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों वर्तमान में टी 20 विश्व कप के 2021 सीजन में भाग ले रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम जहां छोटी टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करके आगे बढ़ रही है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी धीरे-धीरे अपनी लय दिखानी शुरू कर दी है।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+