मोइन अली को ओसामा कहने वाले खिलाड़ी की खैर नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया करेगा जांच

नई दिल्ली। इंंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम लिए बिना आरोप लगाते हुए कहा कि 2015 एशेज श्रृंखला के दौरान आस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी। इस्लाम धर्म के अनुयायी मोईन ने अपनी आत्मकथा में ऐसा दावा किया है।
इस तरह के कथित अपशब्दों का उपयोग एशेज श्रृंखला के कार्डिफ में खेले गये पहले टेस्ट मैच के दौरान किया गया। इस मैच से मोईन ने एशेज में अपना पदार्पण किया और 77 रन बनाने के अलावा पांच विकेट भी लिये थे। यह मैच आस्ट्रेलिया ने आसानी से पांच विकेट से जीता था।

मोईन ने लिखा है, ''जहां तक मेरे निजी प्रदर्शन का सवाल है तो एशेज का पहला टेस्ट मैच शानदार था। लेकिन एक घटना ने मुझे विचलित कर दिया था। आस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी मैदान पर मेरे पास आया और उसने कहा, '' इस चुनौती को स्वीकार करो ओसामा।''उन्होंने कहा, ''मैंने जो सुना, मुझे उस पर विश्वास नहीं हुआ। मुझे याद है कि मैं गुस्से से लाल पीला हो गया था। मैं क्रिकेट मैदान पर कभी इतने गुस्से में नहीं रहा।''मोईन ने कहा, ''मैंने दो खिलाड़ियों को बताया कि उस खिलाड़ी ने मुझे क्या कहा और मुझे लगता है कि (इंग्लैंड के कोच) ट्रेविर बेलिस ने आस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमन के सामने जरूर यह मसला उठाया होगा।'

मोइन की इस बात के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने इसे संज्ञान में लिया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, ''इस तरह की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और इनके लिये हमारे खेल या समाज में कोई स्थान नहीं है। हमने यह मामला गंभीरता से लिया है। ''

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्लेजिंग के लिए काफी जाना जाता है। भारत के हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू साइंमड्स को लेकर भी एक बार विवाद काफी बढ़ गया था। लंबे समय तक चले इस विवाद को लेकर बाद में दोनों ने एक दूसरे से माफी मांग ली थी।

Story first published: Sunday, September 16, 2018, 16:28 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+