For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉल टेम्परिंग विवाद: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, मैगलन ने खत्म किया 130 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद से न केवल खिलाड़ियों को बल्कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। दरअसल बॉल टेम्परिंग के दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ, उप कप्तान डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल के लिए बैन कर दिया है। जिसके बाद अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि स्मिथ दो साल तक कप्तानी भी नहीं कर पाएंगे, जबकि वॉर्नर को कप्तान बनाने पर अब कभी भी विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, गेंद से छेड़छाड़ करने वाले कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर सिर्फ नौ महीने की पाबंदी लगाई गई।

2017 में हुई थी ये बड़ी डील

2017 में हुई थी ये बड़ी डील

इसी के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष प्रायोजक (टॉप स्पॉन्सर) मैगलन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से अपनी साझेदारी खत्म कर दी है। मैगलन के चीफ एक्जीक्यूटिव और सह-संस्थापक हामिश डगलस ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारी भागीदारी सच्ची भावना वाले खेल और प्रतिष्ठा, अखंडता, बेहतर नेतृत्व, समर्पण पर आधारित थी। आपको बता दें कि 2017 में दोनों के बीच घरेलू टेस्ट मैचों के राइट्स को लेकर तीन साल के लिए 20 मिलियन डॉलर (130 करोड़ रुपए) की डील हुई थी।

खत्म हुआ 130 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

खत्म हुआ 130 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

मैगलन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ साल 2017 के अगस्त महीने में 20 मिलियन डॉलर (130 करोड़ रुपए) का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन अब ये बॉल टेम्परिंग मामले की भेंट चढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, गेंद से छेड़खानी प्रकरण के मद्देनजर मैगलन के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अन्य प्रायोजक भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से अलग होने का मन बना रहे हैं।

कंपनी का नाम खराब होने का डर

कंपनी का नाम खराब होने का डर

बताया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बड़े कॉर्पोरेट प्रायोजक क्वांटास एयरवेज और सेनेटेरियम बॉल टेम्परिंग मामले के बाद से नाराज हैं। उन्हें अपनी कंपनी का नाम खराब होने का डर है। क्वांटास एयरवेज ने कहा था कि मामले से हमें निराशा हाथ लगी है। हमें इस राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित टीम से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

आईपीएल नहीं खेल पाएंगे वार्नर-स्मिथ

आईपीएल नहीं खेल पाएंगे वार्नर-स्मिथ

बैन के बाद दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पर भी ग्रहण लग गया है। जहां स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे तो वहीं डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे।

Story first published: Thursday, March 29, 2018, 11:20 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+