Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल का खिलाड़ियों पर असरः नीलसन

एडिलेड, 18 फरवरीः आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच टिम नीलसन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पाकिस्तान दौरे को लेकर बने संदेह के माहौल से उनके खिलाडियों की मनोदशा पर असर पड़ रहा है.

नीलसन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि निस्संदेह उनकी टीम के सदस्यों पर आईपीएल और पाकिस्तान दौरे से संबंधित मुद्दों का असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि यह कुछ वैसा ही है जैसे कि आप अपने काम पर जाएं और अपने बच्चे को स्कूल में दाखिला दिलाने अथवा अपने प्रमोशन को लेकर चिंतित हों.

इन बातों के कारण मुश्किलें बढ़ने लगती हैं, हालांकि उन्होंने इस बात को नहीं स्वीकार किया कि इन मुद्दों पर बने गतिरोध के जारी रहने से मैदान में उनकी टीम के प्रदर्शन पर कोई असर पड़ा है. गौरतलब है कि कप्तान रिकी पोंटिंग समेत कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गत दिनों आयी गिरावट के लिए इन मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

नीलसन ने कहा कि आईपीएल क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है. इसपर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और आईपीएल के बीच तीखे मतभेद हैं. अगर यह मसला और पाकिस्तान दौरे पर जारी अनिश्चितता का माहौल कुछ सुलझ जाता है तो खिलाड़ियों की दिक्कतें कम हो जाएंगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+