फिर फेल हुए भारतीय बल्लेबाज
कोलंबो, 11 अगस्त: लगातार तीसरी बार भारत के शीर्ष बल्लेबाज श्रीलंका के गेंदबाजों के आगे धराशाही हो गये। बल्लेबाजों की विश्व प्रसिद्ध तिकड़ी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली तीनों श्रीलंका के गेंदबाजों से पार नहीं पा सके।
यही नहीं तीन और मजबूत बल्लेबाज गौतम गंभीर, सुपर स्ट्रोक वीरेन्द्र सहवाग और टेस्ट एक्सपर्ट वीवीएस लक्ष्मण भी भारत को सम्मानजनक स्थिति तक नहीं पहुंचा सके। तीसरे टेस्ट मैच में खस्ताहाल बल्लेबाजों की बदौलत भारत दूसरी पारी में महज 268 रन में सिमट गया। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 122 रन बनाने होंगे।
कोलंबो के पी. सरवनमुत्तु स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने सोमवार सुबह कल के स्कोर पांच विकेट पर 161 रन से आगे खेलना शु़रू किया। राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने छठे विकेट के लिए बहुमूल्य 85 रन जोड़े, लेकिन भारत को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके। द्रविड़ 68 रन बनाकर मेंडिस का शिकार बने, जबकि वीवीएस लक्ष्मण 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
कप्तान अनिल कुंबले भी बल्ले से कुछ खास कारनामा नहीं कर सके और मात्र नौ रन बनाकर मुरलीधरन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए। इसके बाद खेलने आए हरभजन सिंह वास की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने 26 रन बनाए।

हरभजन के आउट होने के बाद भारत ने अंतिम दो विकेट मात्र दो रनों के अंतराल पर खो दिए। जहीर खान और इशांत शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और दोनों खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।
जहीर खान रन आउट हुए जबकि इशांत शर्मा को मुरलीधरन ने वर्नपुरा के हाथों कैच आउट कराया। श्रीलंका के शीर्ष गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और अजंता मेंडिस ने तीन-तीन विकेट झटके।
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट पर 249 रन बनाये थे, जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 396 रन बनाये। खेल के चौथे दिन श्रीलंका ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 20 रन बना लिये थे।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications